कोरबा शहर में बुधवार रात हुए त्रिपल मर्डर के 5 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं, शवों के पोस्टमॉर्टम के बाद शॉट रिपोर्ट भी सामने आई है जिसमें हत्या की बात सामने आई है। बता दें कि स्क्रैप व्यवसाय से जुड़े अशरफ मेमन सहित 3 लोगों के शव उनके
.
मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जांच के दौरान अशरफ मेमन की जेब से सिगरेट के पैकेट मिले हैं, वहीं नीतीश के मुंह से नींबू और सुरेश साहू की जेब से भी नींबू बरामद हुआ है। तीनों को पतली रस्सी से गला घोंटकर मारा गया है। दुर्गा निवासी नीतीश के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं, जिससे मारपीट की आशंका जताई जा रही है। नीतीश तांत्रिक के साथ आया था।
कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि इस मामले में अपराध दर्ज कर 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।

मृतकों की पहचान कोरबा निवासी अशरफ मेमन, तुलसी नगर निवासी सुरेश साहू (पिता बलदेव साहू) और दुर्गा निवासी नीतीश कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस को तंत्र-मंत्र के चक्कर में हत्या का संदेह है। बताया जा रहा है कि बिलासपुर से एक तांत्रिक (बैगा) आशीष दास बुधवार शाम 4 बजे तीन अन्य साथियों के साथ कोरबा पहुंचा था। इसके बाद अशरफ मेमन के बरबसपुर स्थित स्क्रैप यार्ड में रात में तंत्र-मंत्र शुरू किया गया।
राजेंद्र कुमार ने एक कमरे में तीनों मृतकों को बारी-बारी से बुलाया, उन्हें नींबू दिया और रस्सी से एक घेरा बनाया। इसके बाद उन्हें कमरे में बंद कर दिया और आधे से एक घंटे बाद खोलने को कहा। जब समय बीतने पर कमरा खोला गया, तो तीनों मृत पाए गए।
बिलासपुर अमेरी निवासी अश्वनी कुर्रे, जो तांत्रिक की टीम के साथ आया था, ने बताया कि 5 लाख रुपये को तंत्र विद्या से ढाई करोड़ बनाने की बात हुई थी और उस पैसे को बराबर हिस्सों में बांटा जाना था। हालांकि, तांत्रिक राजेंद्र ने कमरे में तंत्र विद्या की।







<
