Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » भिलाई में 19 साल के छात्र ने लगाई फांसी:छात्रावास के दोस्तों से कहा मैं अकेला रहना चाहता हूं, सुबह फंदे पर लटकी मिली लाश, पंडरिया से पढ़ाई करने आया था भिलाई
Breaking News

भिलाई में 19 साल के छात्र ने लगाई फांसी:छात्रावास के दोस्तों से कहा मैं अकेला रहना चाहता हूं, सुबह फंदे पर लटकी मिली लाश, पंडरिया से पढ़ाई करने आया था भिलाई

By adminJune 21, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 06 21 at 33713 pm 1782036470
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 06 21 at 33713 pm 1782036470
भिलाई के सेक्टर-7 स्थित महाराणा प्रताप भवन छात्रावास में रहने वाले एक छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान निखिल पौसार्य (19) पिता प्रहलाद पौसार्य के रूप में हुई है। वह मूल रूप से पंडरिया, जिला कबीरधाम का रहने वाला था और भिलाई में पढ़ाई करने आया था। जानकारी के मुताबिक निखिल सेक्टर-6 स्थित साईं महाविद्यालय में बीएससी बायो की पढ़ाई कर रहा था। वह करीब एक साल से भिलाई नगर स्टेशन के पास स्थित महाराणा प्रताप भवन छात्रावास में रह रहा था। छात्रावास में सामान्य तौर पर एक कमरे में दो छात्रों को रखा जाता है, लेकिन दूसरे छात्र के नहीं होने की वजह से निखिल अकेले कमरे में रह रहा था। बताया गया कि रविवार सुबह काफी देर तक निखिल अपने कमरे से बाहर नहीं निकला। इसके बाद छात्रावास में रहने वाले अन्य छात्रों को शक हुआ। उन्होंने इसकी जानकारी क्षत्रिय कल्याण सभा के पदाधिकारियों और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। फंदे पर लटकी मिली लाश
दरवाजा खुलने पर निखिल की लाश कमरे के अंदर पंखे से फांसी के फंदे पर लटकी मिली। इसके बाद पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पंचनामा कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी परिजनों को भी दे दी गई। भिलाई नगर थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगी स्थिति
सीएसपी भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि घटना वाली रात छात्रावास में रहने वाले कुछ छात्रों ने निखिल से कहा था कि वे उसके साथ कमरे में रुक जाएंगे, लेकिन उसने मना कर दिया था। उसने कहा था कि वह अकेले रहना चाहता है। प्रथम दृष्टया मामला फांसी लगाकर खुदकुशी का लग रहा है। हालांकि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल की जांच के बाद ही साफ हो पाएगी। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत:गौरेला क्षेत्र में 12 घंटे में दो दुर्घटनाएं,ट्रैक्टर और ट्रेलर की चपेट में आने से गई जान

June 21, 2026

करंट की चपेट में आने से दंपती की मौत:कपड़े सुखाने के तार में करंट, पहले पत्नी चपेट में आई, बचाने पहुंचा पति भी झुलसा

June 21, 2026

कोरबा में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग:मंत्री खुशवंत साहेब बोले- स्वस्थ-सशक्त समाज बनेगा, भाजपा ने भी किया आयोजन

June 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074896
Views Today : 91
Views Last 7 days : 4947
Views Last 30 days : 9398
Total views : 102984
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.