द ब्लेज ई न्यूज़,डेस्क : दो बाईक में आमने सामने हुई भीषण भिड़ंत में तीन लोगो की मौत हो गईं। मृतकों में दोनों बाईक के चालक शामिल हैँ। घटना मध्य प्रदेश के मध्य्प्रदेश के ब्योहारी थाना क्षेत्र साखी गांव के पास सोमवार कि शाम लगभग 6 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार दुर्घटना के समय दोनों बाईक की रफ्तार काफी तेज थी। इससे किसी को सम्हलने का मौका ही नहीं मिला। एक्सीडेंट के बाद आसपास मौजूद लोगो ने घटना में घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सको ने एक को मृत घोषित कर दिया। तीन गंभीर रूप से घायलो का उपचार शुरू किया। उपचार के दौरान दो घायलो की मौत हो गईं। मृतकों की पहचान वन विभाग के चौकीदार लल्लू कुमार और धनराज सिंह के रूप में की गईं है। मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है।
