![]()
.
शहर के लिए महत्वपूर्ण सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट में अतिक्रमण के दायरे में आ रहे सीएमएचओ कार्यालय के सामने 100 मीटर दीवार (बाउंड्रीवाल) को जेसीबी से तोड़े। शासकीय अवकाश के दिन रविवार को दीवार तोड़ने पीडब्ल्यूडी टीम पहुंची थी। सुबह से दोपहर तक कर्मचारी मलबा हटाते नजर आए। घड़ी चौक से जयस्तंभ चौक के बीच डिवाइडर बनेगा, नाली निर्माण होगा। इस वजह से दीवार को तोड़ने की नौबत आई।
हालांकि डिवाइडर निर्माण कार्य कब से होगा यह स्पष्ट नहीं है। पीडब्ल्यूडी के अनुसार सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट के तहत स्वीकृत काम को पूरा कराने 15 अक्टूबर का समय निर्धारित है। इस लिहाज से सिर्फ 16 दिन में काम पूरा कराना चुनौती रहेगी। पीडब्ल्यूडी की ओर से जून माह में अतिक्रमण हटाने स्वास्थ्य विभाग को नोटिस दिया गया था। तीन माह बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
तीन चरण में डिवाइडर निर्माण पूरा कराने प्लान पीडब्ल्यूडी ने तीन चरण में डिवाइडर निर्माण पूरा कराने का प्लान बनाया है। पहले चरण में जयस्तंभ चौक से लेकर मधु चौक के बीच डिवाइडर निर्माण कार्य हो चुका है। दूसरे चरण में दल्ली चौक से सरदार पटेल मैदान घड़ी चौक के बीच डिवाइडर निर्माण कार्य चल रहा है। तीसरे चरण में जयस्तंभ चौक से घड़ी चौक के बीच काम पूरा कराया जाएगा।
<
