Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » सरगुजा के 59 भवनविहीन स्कूलों को मिलेगा नया भवन:डीएमएफ और शिक्षा विभाग के फंड से बनेंगे नए स्कूल भवन, कलेक्टर ने दी मंजूरी
Breaking News

सरगुजा के 59 भवनविहीन स्कूलों को मिलेगा नया भवन:डीएमएफ और शिक्षा विभाग के फंड से बनेंगे नए स्कूल भवन, कलेक्टर ने दी मंजूरी

By adminJune 3, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 06 02 at 205444 1780413942
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 06 02 at 205444 1780413942
सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के 59 ऐसे स्कूलों के लिए नए भवन बनाने की मंजूरी दी है, जिनके पास अभी तक अपना भवन नहीं था। ये स्कूल अब तक किराए के भवनों में या दूसरे स्कूलों और आंगनबाड़ी भवनों में चल रहे थे। इन नए स्कूल भवनों का निर्माण डीएमएफ, समग्र शिक्षा और स्कूल शिक्षा विभाग के फंड से किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और पर्यटन व संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में जिन स्कूलों के पास अपना भवन नहीं है, उनके लिए नए भवन बनाने की मंजूरी दी गई है। शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बेहतर अवसर देने की कोशिश कर रहा है। DMF मद से बनेंगे 25 स्कूल भवन जिला खनिज न्यास (DMF) फंड से उदयपुर में 4, लखनपुर में 6 और मैनपाट में 15 स्कूलों के भवन बनाने की मंजूरी दी गई है। उदयपुर ब्लॉक में कुडेली, साल्ही के प्राइमरी स्कूल और जजगी, मतरेंगा के मिडिल स्कूल शामिल हैं। लखनपुर ब्लॉक में मुकुन्दपुर, उरांवपारा, लेदराडांड, पटकुरा के प्राइमरी स्कूल और मांजा, पर्री के मिडिल स्कूल शामिल हैं। मैनपाट ब्लॉक में कोटछाल, ढोढ़ाडीह, मेछारवना, चौनपुर, रंगुवापारा, बैगापारा के प्राइमरी स्कूल तथा भेलतराई, ढकनापारा, कदनई, रोपाखार, मालतीपुर, बरिमा, महारानीपुर, समनिया और उड़ूममकेला के मिडिल स्कूल शामिल हैं। समग्र शिक्षा मद से बनेंगे 20 भवन समग्र शिक्षा योजना के तहत लुंड्रा ब्लॉक में 11, बतौली ब्लॉक में 4 और सीतापुर ब्लॉक में 5 स्कूलों के नए भवन बनाए जाएंगे। लुंड्रा ब्लॉक में कोसमपारा, खालपारा, चिटकानीडाड़, पडलीपारा, कोरवापारा, बालक आश्रम ससोली, जटासेमर, भिलाईकला, बदगरी, गंगापुर के प्राइमरी स्कूल और पतरा डीह मिडिल स्कूल शामिल हैं। बतौली ब्लॉक में बाघपानी और पथरई के प्राइमरी स्कूल तथा ललाती और घोड़ापारा के मिडिल स्कूल को भवन की मंजूरी मिली है। सीतापुर ब्लॉक में तेंदूडांड, केनापारा, टोकोपारा और होकड़ोपारा के प्राइमरी स्कूल तथा छत्रीकोना मिडिल स्कूल के लिए नए भवन स्वीकृत किए गए हैं। स्कूल शिक्षा विभाग मद से बनेंगे 14 भवन स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने 4 प्राइमरी और 10 मिडिल स्कूलों के नए भवन बनाने की मंजूरी दी है। इसमें अंबिकापुर ब्लॉक के प्राइमरी स्कूल जगदीशपुर और मिडिल स्कूल नवपाराकला, नवानगर और केदारपुर शामिल हैं। लखनपुर ब्लॉक में मिडिल स्कूल खर्राडाड और सीतापुर ब्लॉक में मिडिल स्कूल सोनतराई के भवन बनाए जाएंगे। मैनपाट ब्लॉक में मिडिल स्कूल रजखेता, उडुमकेला और जामडीह के लिए नए भवन स्वीकृत किए गए हैं। उदयपुर ब्लॉक में प्राइमरी स्कूल कवलगिरी और मिडिल स्कूल बासेन के भवन बनाए जाएंगे। बतौली ब्लॉक में प्राइमरी स्कूल नवापारा और लुण्ड्रा ब्लॉक में प्राइमरी स्कूल मंजुरघुटरा और मिडिल स्कूल करगिडीह के लिए भी नए भवन की मंजूरी दी गई है। समय सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश
कलेक्टर अजीत वसंत ने संबंधित निर्माण एजेंसियों को गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य समय सीमा छह माह में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। स्कूलों के निर्माण के लिए ग्राम पंचायत एवं आरईएस को निर्माण एजेंसी बनाया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बीजापुर में आत्मसमर्पित नक्सली दंपति की दुकान पहुंचे मुख्यमंत्री साय:खरीदी पानी की बोतल, बोले- आत्मनिर्भरता ही नए बस्तर की पहचान

June 3, 2026

नाबालिग को थाने में प्रताड़ित करने का आरोप:गलत मेडिकल रिपोर्ट पर कांग्रेस ने एसपी कार्यालय घेरा, एफआईआर की मांग

June 2, 2026

कोरबा DTO कार्यालय में भ्रष्टाचार का आरोप:युवा कांग्रेस ने DTO को हटाने की मांग की, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

June 2, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072771
Views Today : 3
Views Last 7 days : 1492
Views Last 30 days : 5658
Total views : 96297
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.