Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बीजापुर में आत्मसमर्पित नक्सली दंपति की दुकान पहुंचे मुख्यमंत्री साय:खरीदी पानी की बोतल, बोले- आत्मनिर्भरता ही नए बस्तर की पहचान
Breaking News

बीजापुर में आत्मसमर्पित नक्सली दंपति की दुकान पहुंचे मुख्यमंत्री साय:खरीदी पानी की बोतल, बोले- आत्मनिर्भरता ही नए बस्तर की पहचान

By adminJune 3, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
F5CFC09D B710 4B1B BD55 7E021A6A4134 1780396873707
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



F5CFC09D B710 4B1B BD55 7E021A6A4134 1780396873707
बीजापुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के दौरान बीजापुर जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र स्थित ग्राम कोण्डापल्ली में आत्मसमर्पित नक्सली दंपति मासा तामो और जयमोती की किराना दुकान पहुंचकर उनसे मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने दंपति से आत्मीय बातचीत की, उनकी जीवन यात्रा के बारे में जाना और दुकान से पानी की बोतल खरीदकर उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यधारा में लौटकर सम्मानजनक जीवन जी रहे ऐसे लोग बदलते बस्तर की नई तस्वीर पेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता और रोजगार ही नए बीजापुर की पहचान बन रहे हैं। नक्सलवाद छोड़ चुनी नई राह मासा तामो का बचपन आर्थिक अभाव और कठिन परिस्थितियों में बीता। शिक्षा का अवसर नहीं मिलने के कारण वे वर्ष 2007 में नक्सली संगठन से जुड़ गए। वहीं जयमोती ने भी बचपन में माता-पिता को खोने और विपरीत परिस्थितियों के चलते नक्सल संगठन का रास्ता अपनाया। संगठन में ही दोनों की मुलाकात हुई और वर्ष 2021 में विवाह किया। अक्टूबर 2025 में दोनों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। इसके बाद पुनर्वास केंद्र के माध्यम से उन्हें शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण और विभिन्न शासकीय योजनाओं से जोड़ा गया। शासन की योजनाओं से मिली नई शुरुआत आत्मसमर्पण के बाद दंपति को राशन कार्ड, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, जाति प्रमाण पत्र और बैंक खाता जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। महिला एवं बाल विकास विभाग की सक्षम योजना के तहत जयमोती को एक लाख रुपये का ऋण स्वीकृत किया गया। इसी सहायता से उन्होंने ग्राम कोण्डापल्ली में किराना दुकान शुरू की, जो अब परिवार की आय का प्रमुख स्रोत बन गई है। “अब हाथों में हथियार नहीं, मेहनत की कमाई है” मासा तामो और जयमोती ने मुख्यमंत्री को बताया कि अब उनके हाथों में हथियार नहीं, बल्कि मेहनत और ईमानदारी की कमाई है। दुकान से होने वाली आय से परिवार की जरूरतें पूरी हो रही हैं और भविष्य के प्रति नई उम्मीद जगी है। मुख्यमंत्री साय ने उनकी कहानी को बदलते बस्तर की प्रेरक मिसाल बताते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को अवसर, विश्वास और सहयोग देकर सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराना है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

पीएम सूर्य घर उत्कृष्टता पुरस्कार में छत्तीसगढ़ को नेशनल अवार्ड:4 जून को नई दिल्ली में मिलेगा सम्मान, सौर ऊर्जा अभियान में 1222 वेंडर रजिस्टर्ड

June 3, 2026

सरगुजा के 59 भवनविहीन स्कूलों को मिलेगा नया भवन:डीएमएफ और शिक्षा विभाग के फंड से बनेंगे नए स्कूल भवन, कलेक्टर ने दी मंजूरी

June 3, 2026

नाबालिग को थाने में प्रताड़ित करने का आरोप:गलत मेडिकल रिपोर्ट पर कांग्रेस ने एसपी कार्यालय घेरा, एफआईआर की मांग

June 2, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072772
Views Today : 4
Views Last 7 days : 1493
Views Last 30 days : 5659
Total views : 96298
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.