Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Three generations of the family took the literacy test | परिवार की तीन पीढ़ियों ने दी साक्षरता परीक्षा: बलौदाबाजार में उल्लास नवभारत कार्यक्रम में 3500 लोग हुए शामिल – baloda bazar News
Breaking News

Three generations of the family took the literacy test | परिवार की तीन पीढ़ियों ने दी साक्षरता परीक्षा: बलौदाबाजार में उल्लास नवभारत कार्यक्रम में 3500 लोग हुए शामिल – baloda bazar News

By adminDecember 7, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
53ac45a6 ca9e 4f82 914b 42cf3aa92647 1765116372602
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


उल्लास नवभारत साक्षरता परीक्षा में पलारी ब्लॉक के लगभग 3500 लोगों ने भाग लिया। इस परीक्षा की खासियत यह रही कि इसमें कई परिवारों की तीन पीढ़ियों ने एक साथ हिस्सा लिया, जो शिक्षा के प्रति उत्साह का प्रमाण है।

.

एक ऐसा ही परिवार सामने आया, जहां सास भक्तिन बाई, बहू रूपा और बेटा धर्मेंद्र ने एक ही केंद्र पर बैठकर लिखित परीक्षा दी। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक ब्लॉक के अलग-अलग केंद्रों पर आयोजित की गई।

इसमें साक्षरता के इच्छुक प्रतिभागियों ने लिखित परीक्षा दी। इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक पहल की सफलता में 506 स्वयंसेवक शिक्षकों (वीटी) की टीम का अथक परिश्रम रहा। उन्होंने पूरे ब्लॉक में अभियान चलाकर लोगों को प्रेरित किया और परीक्षा का सुचारु संचालन सुनिश्चित किया।

298251a4 9efc 41d2 b53c d2d258420d7e 1765116372602

बीईओ ने ‘उल्लास नवभारत’ कार्यक्रम की सराहना की

परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर (बीईओ) नरेश वर्मा ने इस सामूहिक उत्साह की सराहना की। उन्होंने कहा, “उल्लास नवभारत कार्यक्रम सिर्फ साक्षरता का आंकड़ा बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि समाज के अंतिम छोर तक शिक्षा की रोशनी पहुंचाने का एक जरिया है।”

तीन पीढ़ियों की भागीदारी को शिक्षा की ललक बताया

वर्मा ने आगे कहा, “जब एक ही परिवार की तीन पीढ़ियां एक साथ परीक्षा देती हैं, तो यह शिक्षा की ललक का प्रमाण है। हमारे सभी 506 वॉलंटियर टीचर्स ने इस मुहिम में अतुलनीय भूमिका निभाई है। यह कार्यक्रम नवसाक्षरों को आत्मविश्वास देने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक मजबूत कदम है।

03d899b0 d712 4793 ae7f e7806d2861fd 1765116372603

निरीक्षण दल ने परीक्षा केंद्रों का किया जायजा

निरीक्षण दल में बीईओ नरेश वर्मा के अलावा मुकेश साहू, कविता सरसिहा, मंजू देवांगन सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी भी शामिल थे। उन्होंने सभी परीक्षा केंद्रों का जायजा लेते हुए प्रतिभागियों का हौसला अफजाई भी की।

अधिकारियों ने बताया कि इस साक्षरता परीक्षा का उद्देश्य केवल पढ़ना-लिखना सिखाना ही नहीं, बल्कि लोगों को दैनिक जीवन में होने वाली मूलभूत गणनाओं, बैंकिंग जानकारी और सामाजिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना भी है।

482de974 c60a 412a 8cfe 5075d721f34f 1765116372602



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायगढ़ में कांग्रेस टीम जांच के लिए चिराईपानी पहुंची:घटना स्थल का निरीक्षण किया, कंपनी की लापरवाही सामने आई, अब रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस को सौंपेंगे

June 23, 2026

कांकेर में नक्सल डंप से हथियार बरामद:आमाटोला के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षाबलों का सर्च अभियान

June 23, 2026

भिलाई में लाइसेंस आवासों के रिन्यूअल पर रोक:विधायक देवेंद्र बोले- 10 हजार से ज्यादा परिवारों पर असर, हर नोटिस वाले घर पहुंचकर करेंगे आंदोलन की तैयारी

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075231
Views Today : 353
Views Last 7 days : 3197
Views Last 30 days : 10025
Total views : 104254
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.