Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » भिलाई में लाइसेंस आवासों के रिन्यूअल पर रोक:विधायक देवेंद्र बोले- 10 हजार से ज्यादा परिवारों पर असर, हर नोटिस वाले घर पहुंचकर करेंगे आंदोलन की तैयारी
Breaking News

भिलाई में लाइसेंस आवासों के रिन्यूअल पर रोक:विधायक देवेंद्र बोले- 10 हजार से ज्यादा परिवारों पर असर, हर नोटिस वाले घर पहुंचकर करेंगे आंदोलन की तैयारी

By adminJune 23, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 06 23 at 50050 pm 1 1782214398
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 06 23 at 50050 pm 1 1782214398
भिलाई टाउनशिप में लाइसेंस आवास, लीज रजिस्ट्रेशन और रिटेंशन स्कीम को लेकर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने मंगलवार को सेक्टर-5 स्थित कार्यायल में प्रेस वार्ता की और कहा कि आवासों से जुड़े फैसलों और लगातार जारी हो रहे नोटिसों से हजारों परिवार खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। देवेंद्र यादव ने कहा कि टाउनशिप क्षेत्र में लाइसेंस वाले मकानों पर एक-एक करके नोटिस भेजे जा रहे हैं। वहीं जिन परिवारों के पास लीज है, उनके रजिस्ट्रेशन का काम भी आगे नहीं बढ़ रहा है। रेंट रिटेंशन स्कीम से जुड़े लोगों की समस्या भी अब तक हल नहीं हुई है। इससे भिलाई के लोगों के बीच असमंजस और नाराजगी दोनों बढ़ रही है। निजी संस्थाओं या प्राइवेट बिल्डरों को सौंपने की तैयारी
देवेंद्र यादव ने कहा कि लोगों के बीच लगातार इस तरह की चर्चा चल रही है कि टाउनशिप के बड़े हिस्से को खाली कराया जा सकता है और आगे इसे निजी संस्थाओं या प्राइवेट बिल्डरों को सौंपा जा सकता है। हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन इन चर्चाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। लोगों को थमाया जा रहा है नोटिस
विधायक देवेंद्र ने कहा कि छह महीने पहले हुए भिलाई सत्याग्रह आंदोलन के दौरान जिला प्रशासन की मौजूदगी में बीएसपी प्रबंधन के साथ बातचीत हुई थी। उस समय यह सहमति बनी थी कि टाउनशिप को लेकर जो भी योजना होगी, उसकी जानकारी पहले जिला प्रशासन को दी जाएगी और उसके बाद ही आगे प्रक्रिया बढ़ेगी। लेकिन मौजूदा हालात और लगातार दिए जा रहे नोटिसों से लोगों को लग रहा है कि उन्हें यहां से हटाने की तैयारी की जा रही है। देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि भिलाई की बसावट और यहां की सामाजिक पहचान को कमजोर करने की कोशिश नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो लोग वर्षों से यहां रह रहे हैं, उन्हें उसी तरह रहने दिया जाए और किसी परिवार को मकान खाली करने के लिए मजबूर न किया जाए। 10 हजार से ज्यादा परिवार होंगे प्रभावित
उन्होंने दावा किया कि इस पूरे मामले से 10 हजार से ज्यादा परिवार प्रभावित हो सकते हैं। इसे देखते हुए उन्होंने अभियान शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों को नोटिस मिल रहे हैं, उनकी टीम हर घर पहुंचेगी, लोगों से चर्चा करेगी और समर्थन जुटाने के बाद बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। देवेंद्र यादव ने कहा कि यह लड़ाई लोकतांत्रिक और गांधीवादी तरीके से लड़ी जाएगी। लोगों को साथ लेकर प्रबंधन के सामने उनकी बात रखी जाएगी ताकि किसी का जीवन और बसावट प्रभावित न हो। बीजेपी सांसद और पूर्व मंत्री कर रहे अपने स्तर पर कोशिश
बीजेपी सांसद और पूर्व मंत्री के प्रयासों पर पूछे गए सवाल के जवाब में विधायक देवेंद्र ने कहा कि वे अपनी तरफ से कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अगर सरकार की नीतियां सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों को मजबूत करने की नहीं होंगी तो समाधान निकालना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा कि भिलाई के हित में सभी जनप्रतिनिधियों और लोगों को एकजुट होकर काम करना चाहिए।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कांकेर में नक्सल डंप से हथियार बरामद:आमाटोला के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षाबलों का सर्च अभियान

June 23, 2026

छत्तीसगढ़ के दरगाह-उर्स में डीजे प्रतिबंधित करने पर रोक:साउंड सिस्टम बजाने पर 50 हजार जुर्माना लेने जारी किया था आदेश, वक्फ बोर्ड को लगा झटका

June 23, 2026

फर्नीचर दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख:शॉर्ट सर्किट की आशंका, दमकल की देरी पर लोगों में नाराजगी

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075230
Views Today : 352
Views Last 7 days : 3196
Views Last 30 days : 10024
Total views : 104253
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.