![]()
कांकेर जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के आमाटोला गांव के जंगल-पहाड़ी इलाके में 23 जून को सुरक्षा बलों ने एक नक्सल डंप का भंडाफोड़ किया। इस डंप से भारी मात्रा में हथियार और अन्य नक्सल सामग्री बरामद की गई है। जिला पुलिस, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) की संयुक्त टीम द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता के साथ सघन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत यह सफलता मिली। सघन सर्चिंग अभियान जारी कांकेर पुलिस नक्सल प्रभावित सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार संयुक्त अभियान चला रही है। सुरक्षा बल क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सघन सर्चिंग अभियान जारी रखेंगे। बरामद सामग्री में 4 भरमार बंदूक, 2 वायरलेस सेट,1 रेडियो,1 नक्सल वर्दी, 2 पोच, 1 चार्जर, 1 बैटरी, नक्सल साहित्य और अन्य नक्सल सामग्री शामिल है। इस अभियान में टीम कमांडर के रूप में बीएसएफ 94वीं वाहिनी के एसी योगेश कुमार और इंस्पेक्टर सुमन कंथोसू शामिल थे।
<
