Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Threatened by making a reel on social media, Surguja police sent them to jail | सोशल मीडिया पर रील बनाकर धमकाया, पुलिस ने भेजा जेल: सरगुजा में रील बाजों पर एक्शन, जेल के गेट पर पहुंचा तो रोने लगा बदमाश – Ambikapur (Surguja) News
Breaking News

Threatened by making a reel on social media, Surguja police sent them to jail | सोशल मीडिया पर रील बनाकर धमकाया, पुलिस ने भेजा जेल: सरगुजा में रील बाजों पर एक्शन, जेल के गेट पर पहुंचा तो रोने लगा बदमाश – Ambikapur (Surguja) News

By adminOctober 6, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 10 06 at 1001467fb8c30a 1759725714
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रील बनाकर सोशल मीडिया पर धमकी, गिरफ्तार

सरगुजा में रील बनाकर दादागिरी कर रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनमें एक युवक के खिलाफ पहले भी कोतवाली थाने में अपराध दर्ज था। पुलिस ने रील बनाकर गाली-गलौज करने एवं अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर दोनों युवकों के खिलाफ प्रतिबंधात

.

जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर के रसूलपुर निवासी सैयद सैफ एवं उसके एक साथी ने अपनी दादागिरी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। वीडियो में दोनों युवक गाली-गलौज करते हुए दिखाई दे रहे हैं। युवकों ने वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस तक भी पहुंच गया। सरगुजा SP राजेश अग्रवाल ने मामले में कार्रवाई का निर्देश दिया।

कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई

कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई

पकड़े गए युवक, जेल गेट पर रोने लगा बदमाश पुलिस ने रील बाज दोनों युवकों की शिनाख्त की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवकों में सैयद सैफ के खिलाफ पहले से कोतवाली थाने में धारा 452 IPC सहित अन्य धारा के तहत अपराध दर्ज था। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। सैयद सैफ के खिलाफ पहले से दर्ज मामले में भी कार्रवाई की है।

सोशल मीडिया पर दादागिरी करने वाले युवक सैयद सैफ को जेल दाखिल करने के लिए पुलिस रविवार शाम सेंट्रल जेल पहुंची तो गेट में पहुंचते ही युवक रोने लगा और छोड़ देने की अपील की। पुलिस ने उसे जेल दाखिल करा दिया है। दूसरे युवक को भी पुलिस ने न्यायिक मजिस्ट्रेट के ऑर्डर पर जेल दाखिल करा दिया है।

जेल के गेट पर पहुंचा तो रोने लगा बदमाश

जेल के गेट पर पहुंचा तो रोने लगा बदमाश

मारेंगे चाकू, निकलेगा खून, रील बाजों को खोज रही पुलिस अंबिकापुर के पेट्रोल पंप में काम करने वाली युवती भारती टोप्पो की दशहरे के दिन उसके प्रेमी ने चाकू मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद अंबिकापुर के दो युवकों ने रील बनाकर सोशल मीडिया में पोस्ट की है। ये रील वायरल हो गए हैं।

रील में युवक कहते हुए दिख रहे हैं-मारेंगे चाकू, निकलेगा खून। एक अन्य वायरल रील में युवक धमका रहा है कि हमसे मोहब्बत नहीं करोगे तो अंजाम भुगतोगे। ये रील तेजी से वायरल हो गए। अब पुलिस रील बाज युवकों की तलाश में लगी है। दोनों युवकों को इसकी भनक लग गई तो वे शहर छोड़कर भाग निकले।

सरगुजा ASP अमोलक सिंह ने बताया कि रील बाज युवकों की तलाश में पुलिस लगी हुई है। सोशल मीडिया में धमकी देने वाले एवं अभद्र भाषा का उपयोग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश सरगुजा एसपी ने दिया है। पुलिस सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक, इंस्टाग्राम सहित टेलीग्राम की निगरानी कर रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिल्हा-बलौदाबाजार रोड पर बरसाईं ईंटें, एक ट्रक मकान में घुसा, तीन के टूटे शीशे, कई घायल

April 21, 2026

छत्तीसगढ़ में पांच दिनों तक लू चलने की चेतावनी, कुछ जिलों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका

April 21, 2026

डोंगरगांव के छत्तीसगढ़ फार्म में लगी आग:फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

April 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068255
Views Today : 4
Views Last 7 days : 1044
Views Last 30 days : 4086
Total views : 89215
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.