Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » भाजपा ने कांग्रेस पर फोड़ा ठीकरा:राज्य सरकार बुलाएगी 1 दिन का विशेष सत्र, सीएम बोले- निंदा प्रस्ताव पास करेंगे
Breaking News

भाजपा ने कांग्रेस पर फोड़ा ठीकरा:राज्य सरकार बुलाएगी 1 दिन का विशेष सत्र, सीएम बोले- निंदा प्रस्ताव पास करेंगे

By adminApril 21, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig 1 1776710908
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig 1 1776710908
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने से नाराज भाजपा ने कांग्रेस पर ठीकरा फोड़ा। इसे लेकर पार्टी ने सोमवार को रायपुर में जनआक्रोश रैली निकाली। भाजपा महिला मोर्चा की जनआक्रोश पद यात्रा बलबीर जुनेजा इंडोर स्टेडियम से सुभाष स्टेडियम पहुंची, जहां सभा का आयोजन किया गया। सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि विपक्ष के रुख के खिलाफ एक दिन का विधानसभा सत्र बुलाएंगे, जिसमें निंदा प्रस्ताव पास होगा। विशेष सत्र इसी महीने में आयोजित हो सकता है। सभा में साय ने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दल महिला विरोधी हैं। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के खिलाफ वोटिंग से साबित हो गया है। कांग्रेस नेताओं को यह पसंद नहीं है कि गांधी परिवार के अलावा कोई भी महिला लोकसभा या विधानसभा में नेतृत्व करे। महिलाओं को लोकसभा व विधानसभाओं में 33 प्रतिशत हिस्सा देने के लिए यह अधिनियम लाया गया। देशभर में इस अधिनियम को लेकर काफी उत्साह था। लेकिन माता-बहनों की खुशी पर इंडी गठबंधन के महिला विरोधी राजनीतिक चरित्र ने पानी फेर दिया। कांग्रेस ने नारी शक्ति के साथ घोर अन्याय किया है। इससे पहले, जनआक्रोश पदयात्रा’ में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, डिप्टी सीएम अरुण साव, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, सांसद रूपकुमारी चौधरी, कमलेश जांगड़े और समेत कई बड़े नेता शामिल हुए। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस का पुतला दहन भी किया। मातृशक्ति कांग्रेस के लिए वोट बैंक : किरण देव भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम कांग्रेस व उसके सहयोगी दलों को नागवार गुजरा। कांग्रेस आज भी मातृशक्ति को केवल वोट बैंक समझती है। कांग्रेस ने महिलाओं का हक छीना : सरोज भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने महिलाओं का हक छीना है। विपक्षी दलों के रवैये से मातृशक्ति रुष्ट है। छत्तीसगढ़ विधानसभा में अब तक 6 बार हो चुके हैं विशेष सत्र प्रथम : खाद्य सुरक्षा विधेयक पर चर्चा के लिए।
द्वितीय : वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू करने
तृतीय : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 जयंती के अवसर पर
चतुर्थ : किसानों को धान का बोनस देने के लिए
पंचम: एससी, एसटी आरक्षण को बढ़ाने हेतु संविधान (126वाँ संशोधन) विधेयक,
षष्ठम : छत्तीसगढ़ राज्य की 25 वर्षों की संसदीय यात्रा और पुराने विधानसभा भवन की विदाई के उपलक्ष्य में। महिलाएं कांग्रेस को सबक सिखाएंगी: साव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं का अपमान किया है। महिलाएं कांग्रेस को सबक सिखाएंगीं। जब-जब महिलाओं के हित और अधिकारों की बात आई, कांग्रेस ने धोखा किया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

NH-43 में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत:युवक के सिर में आई गंभीर चोट, शिनाख्त के लिए करनी पड़ी मशक्कत

April 21, 2026

नई सूची जारी करने वाले मंडल अध्यक्ष पहुंचे बीजेपी कार्यालय:बंद कमरे में हुई महामंत्री और मंडल अध्यक्षों की बैठक, आलाकमान के पाले में फैसला

April 21, 2026

कोरबा में सड़क हादसा, दंपति की मौके पर मौत:दशगात्र कार्यक्रम में जा रहे थे, भारी वाहन ने मारी टक्कर

April 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068206
Views Today : 79
Views Last 7 days : 1051
Views Last 30 days : 4152
Total views : 89162
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.