Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » नाम ट्रांसफर की फाइल दबाने वाले 2 अधिकारी मुख्यालय अटैच:काम पूरा होने के बाद भी नहीं दी फाइल, युवक बादाम लेकर दफ्तर पहुंचा
Breaking News

नाम ट्रांसफर की फाइल दबाने वाले 2 अधिकारी मुख्यालय अटैच:काम पूरा होने के बाद भी नहीं दी फाइल, युवक बादाम लेकर दफ्तर पहुंचा

By adminApril 21, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 16817765172361776525885 1776755284
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



comp 16817765172361776525885 1776755284
बिलासपुर में फ्लैट के नाम ट्रांसफर फाइल एक साल तक पेंडिंग रखने पर नाराज युवक शुक्रवार को अफसरों को “याददाश्त बढ़ाने” के लिए बादाम लेकर पहुंच गया। वीडियो वायरल होने के बाद जांच हुई और लापरवाही पाए जाने पर दो अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से मुख्यालय अटैच कर दिया गया है। मामला सामने आने के बाद गृह निर्माण मंडल ने जांच कराई। जांच में पता चला कि लापरवाही गंभीर थी। तरुण साहू ने 17 मार्च 2025 को नामांतरण के लिए आवेदन किया था। 11 नवंबर 2025 को सारी प्रक्रिया पूरी कर पत्र भी जारी कर दिया गया था। लेकिन इसके बाद भी फाइल उन्हें नहीं दी गई और दफ्तर में ही पड़ी रही। यानी काम पूरा होने के बावजूद उन्हें करीब एक साल तक बेवजह चक्कर लगाने पड़े। फाइल गायब होने पर युवक ने किया था अनोखा विरोध दरअसल, फ्लैट के नाम ट्रांसफर की फाइल नहीं मिलने से परेशान और नाराज युवक हाउसिंग बोर्ड ऑफिस आधा किलो बादाम लेकर पहुंच गया था। युवक ने स्टेट मैनेजर की टेबल पर बादाम फेंकते हुए कहा, “इसे खाइए, याददाश्त बढ़ेगी। जब याद आ जाए कि मेरी फाइल कहां है, तो मुझे बता दीजिए।” 2 अधिकारी मुख्यालय अटैज, कड़ी कार्रवाई का दावा इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए विभाग ने सख्त कार्रवाई का दावा किया है। संपदा अधिकारी-कार्यपालन अभियंता एलपी बंजारे और संपदा प्रबंधक दोनों को तत्काल प्रभाव से मुख्यालय, नवा रायपुर अटैच कर दिया गया है। गृह निर्माण मंडल के आयुक्त ने स्पष्ट कहा है कि आम नागरिकों के काम में देरी और लापरवाही किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महिला अफसर ने की शिकायत वीडियो वायरल होने के बाद हाउसिंग बोर्ड ऑफिस की एक महिला अधिकारी सहित अन्य कर्मचारी एसपी ऑफिस पहुंच गए और वीडियो बनाने वाले युवक पर ही आरोप लगाने लगे। उन्होंने जातिगत गाली देने सहित अन्य गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। यह भी आरोप है कि अपनी लापरवाही छिपाने के लिए इस तरह की शिकायत की गई। फिलहाल उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर चल रहा वार इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर आरोप-प्रत्यारोप जारी है। हाउसिंग बोर्ड की महिला अधिकारी का कहना है कि उन्हें सुनवाई का मौका दिए बिना कार्रवाई की गई। वहीं युवक ने भी महिला की शिकायत के जवाब में वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

जनगणना 2027: अधिकारी-कर्मचारियों को नहीं मिलेगी छुट्टी:धमतरी कलेक्टर ने मकानों की गणना के लिए मुख्यालय न छोड़ने के दिए सख्त निर्देश

April 21, 2026

NH-43 में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत:युवक के सिर में आई गंभीर चोट, शिनाख्त के लिए करनी पड़ी मशक्कत

April 21, 2026

नई सूची जारी करने वाले मंडल अध्यक्ष पहुंचे बीजेपी कार्यालय:बंद कमरे में हुई महामंत्री और मंडल अध्यक्षों की बैठक, आलाकमान के पाले में फैसला

April 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068206
Views Today : 79
Views Last 7 days : 1051
Views Last 30 days : 4152
Total views : 89162
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.