![]()
बलरामपुर में राजपुर-बकसपुर मुख्य मार्ग पर सोमवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। इस घटना में बाइक पर पीछे बैठा उसका साथी मामूली रूप से घायल हो गया। हादसा रात करीब 12 बजे हुआ। मृतक की पहचान झींगों कर्रा रोड निवासी अजीत प्रजापति (24) के रूप में हुई है। वह अपने साथी अंकित प्रजापति (23), निवासी ग्राम झींगों के साथ राजपुर आया था। दोनों युवक नगर पंचायत के वार्ड 03 पैंकरा मोहल्ला, राजपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने गांव लौट रहे थे। शादी समारोह से लौट रहे थे शादी समारोह से लौटते समय वे बाइक से राजपुर-बकसपुर मुख्य मार्ग होते हुए झींगों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रात करीब 12 बजे उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक पहले एक सीमेंट के खंभे से टकराई और फिर स्ट्रीट लाइट के खंभे से जा भिड़ी। मौके पर तोड़ा दम टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक अजीत प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत सहायता पहुंचाई, लेकिन अजीत की हालत बेहद नाजुक थी और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पीछे बैठे अंकित प्रजापति को हल्की चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। सूचना मिलते ही राजपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
<
