Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » They were scaring people by waving knives and swords in the fort. | दुर्ग में चाकू-तलवार लहराकर लोगों को डरा रहे थे: तीन अलग-अलग इलाकों से पकड़ाए आरोपी; धारदार हथियार जब्त – durg-bhilai News
Breaking News

They were scaring people by waving knives and swords in the fort. | दुर्ग में चाकू-तलवार लहराकर लोगों को डरा रहे थे: तीन अलग-अलग इलाकों से पकड़ाए आरोपी; धारदार हथियार जब्त – durg-bhilai News

By adminOctober 29, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 10 29 at 082346 1761708086
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2025 10 29 at 082346 1761708086

दुर्ग पुलिस ने तीन अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है, जो धारदार चाकू और तलवार लेकर लोगों को डराने-धमकाने का काम कर रहे थे।

.

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हथियार जब्त कर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

डरा रहा था आने-जाने वालों को

जानकारी के मुताबिक, 28 अक्टूबर को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मिलपारा दुर्ग स्थित पानी टंकी के पास एक युवक धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डराने-धमकाने की कोशिश कर रहा है।

सूचना पर दुर्ग पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम रूपेश यादव (18 साल) बताया। तलाशी में उसके पास से एक धारदार चाकू बरामद किया गया, जिसे विधिवत जब्त कर आरोपी को हिरासत में लिया गया।

खुलेआम लहरा रहा था तलवार

इसी तरह दूसरी कार्रवाई में पुलिस को सूचना मिली कि जीवन प्लाजा के पीछे मेरी पार के पास एक युवक तलवार लहराते हुए लोगों को डरा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी अंकित दुबे (19 साल) को पकड़ा। आरोपी के पास से एक धारदार तलवार बरामद की गई।

चाकू लेकर राहगीरों को डरा रहा था

तीसरी कार्रवाई में पुलिस टीम को खबर मिली कि कचहरी के पीछे सीता राइस मिल के पास एक युवक चाकू लेकर राहगीरों को धमका रहा है। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर आरोपी मिहिर सोनी (19 साल) को पकड़ा। आरोपी के पास से चाकू जब्त किया गया।

आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला

तीनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की अलग-अलग धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर में असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जा रही है और इस तरह की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

तीनों आरोपी हुए गिरफ्तार

एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि पुलिस की सक्रियता से तीनों आरोपियों को मौके पर ही पकड़ा गया। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

आम जनता से भी अपील की गई है कि ऐसे असामाजिक तत्वों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। पुलिस ने तीनों आरोपियों को आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

देशी कट्टा बेचने की फिराक में घूम रहा युवक पकड़ाया:दुर्ग में ग्राहक का इंतजार कर रहा था, जिंदा कारतूस और 2 लाख कैश बरामद

May 6, 2026

रायपुर में महिलाओं से लूटपाट करने वाले गिरफ्तार:लेडीज को बनाते निशाना, चलती बाइक से झपट्टा मारकर करते थे वारदात; मोबाइल-पर्स और बाइक जब्त

May 6, 2026

मैनपाट के आदिवासी परिवार पी रहे ढोढ़ी का पानी:सीएम ने सरगुजा कलेक्टर को लगाया फोन, कलेक्टर ने कहा-जिले में 100 हैंडपंप खुदेंगे

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069693
Views Today : 46
Views Last 7 days : 600
Views Last 30 days : 3839
Total views : 90737
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.