![]()
बलौदाबाजार जिले के कसडोल ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत नागेड़ी में आकाशीय बिजली गिरने से 10 गायों की मौत हो गई। यह घटना आज दोपहर तेज बारिश और वज्रपात के दौरान हुई, जब मवेशी एक खेत में चर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर में अचानक मौसम खराब हो गया और जोरदार गरज के साथ बिजली कड़कने लगी। स्थानीय किसानों ने बताया कि बिजली सीधे एक बड़े पेड़ पर गिरी थी, जिसके नीचे ये गायें आश्रय लिए हुए थीं। बिजली के तीव्र झटके से सभी गायों की मौके पर ही मौत हो गई। एक साथ 10 गायों की मौत से क्षेत्र के किसानों और पशुपालकों को भारी नुकसान हुआ है। प्रभावित पशुपालकों ने सरकार से आर्थिक सहायता की मांग की है, क्योंकि ये गायें उनकी आजीविका का मुख्य स्रोत थीं।
<
