.
सतगुरु माता सुदीक्षा सविंदर हरदेव जी महाराज की असीम कृपा से नगर में एक विशेष जनरल सत्संग का आयोजन किया जा रहा है।
इस अवसर पर सच्चे पातशाह का पावन संदेश लेकर ब्रह्मज्ञानी ज्ञान प्रचारक महा. श्रीधर शंकर पाटिल (मुंबई, महाराष्ट्र) नगर आगमन पर रहेंगे। सत्संग का आयोजन सोमवार, 22 दिसंबर को सिंधी धर्मशाला, रामसागर तालाब के पास किया जाएगा। सत्संग का समय दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक निर्धारित किया गया है। सत्संग उपरांत संगत के लिए गुरुप्रसाद लंगर की भी व्यवस्था रखी गई है।
<
