![]()
यह पूरा मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का हैं।
रायपुर में प्राइवेट कंपनी के मैनेजर के घर चोरी की वारदात हो गई हैं। परिवार अपने रिश्तेदार के घर रुकने गया था। इस दौरान घर में ताला लगा था। चोरों ने ताला तोड़कर आलमारी से सोने-चांदी के गहने और कैश पार कर लिए। यह पूरा मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का हैं।
.
जानकारी के अनुसार, अंकित अग्रवाल जो कोड़ापार स्थित मार्बल कंपनी में मैनेजर हैं, अपने परिवार सहित पिछले छह महीनों से मकान में किराए से रह रहे हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 27 अक्टूबर की शाम करीब 5 बजे वे अपने परिवार के पास पचपेड़ी नाका स्थित अपने के घर चले गए थे। अगले दिन 28 अक्टूबर की सुबह मकान मालिक ने फोन कर सूचना दी कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है और सामान बिखरा पड़ा है।
FIR के बाद जांच शुरू
चोरों ने घर के दरवाजे का ताला तोड़कर और कमरे की आलमारी में रखा सारा सामान अस्त-व्यस्त किया। जांच करने पर पता चला कि चोरों ने 2 लाख कैश, सोने के गहने, दो कंगन, कान का झुमका, नाक की नथनी, और चांदी के सिक्के सहित करीब 3 लाख से ज्यादा का सामान पार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
<
