Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर में जीजा ने दोनों सालियों की गोली मार की हत्या, बच्चे से मिलने से रोके जाने पर की फायरिंग
Breaking News

रायपुर में जीजा ने दोनों सालियों की गोली मार की हत्या, बच्चे से मिलने से रोके जाने पर की फायरिंग

By adminMay 7, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
06 05 2026 brother in law killed two sisters in law
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


राजधानी रायपुर के मोवा बाजार क्षेत्र में मंगलवार देर रात जीजा ने दो सालियों की गोली मारकर हत्या कर दी। …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 06 May 2026 11:45:57 AM (IST)Updated Date: Wed, 06 May 2026 11:47:47 AM (IST)

रायपुर में जीजा ने दोनों सालियों की गोली मार की हत्या, बच्चे से मिलने से रोके जाने पर की फायरिंग

HighLights

  1. आरोपित पेशे से बाउंसर है, लाइसेंसी पिस्टल पास थी
  2. विवाद के बाद पत्नी बच्चे को लेकर बहन के घर चली गई
  3. थाने में जाकर किया सरेंडर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी रायपुर के मोवा बाजार क्षेत्र में मंगलवार देर रात जीजा ने दो सालियों की गोली मारकर हत्या कर दी। बड़ी बहन गीतांजली वर्मा (26) की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घटना में घायल दूसरी युवती दुर्गेश्वरी वर्मा (24) की भी इलाज के दौरान सुबह मौत हो गई। उसे गंभीर हालत में डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पुलिस के अनुसार, आरोपित जितेंद्र वर्मा (32) पेशे से बाउंसर है और उसके पास लाइसेंसी पिस्टल थी। उसका अपनी पत्नी खिलेश्वरी वर्मा के साथ पिछले कई महीनों से विवाद चल रहा था।

विवाद के बाद पत्नी बच्चे को लेकर बहन के घर चली गई

मंगलवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद पत्नी अपने बच्चे को लेकर अपनी बहन गीतांजली के घर चली गई। बताया जा रहा है कि बाद में पत्नी बच्चे को वहीं छोड़कर दूसरी बहन के घर चली गई। इस दौरान आरोपित जितेंद्र ने पत्नी से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हो सकी।

इससे नाराज होकर वह रात करीब 11 बजे ससुराल पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। वह बच्चे से मिलने की जिद कर रहा था। इस दौरान उसकी दोनों सालियां गीतांजली और दुर्गेश्वरी बाहर आईं और उसे बताया कि बच्चा घर पर नहीं है। साथ ही उसे वहां से जाने के लिए कहा।

आक्रोशित होकर आरोपित ने पांच राउंड फायरिंग कर दी

इसी बात से आक्रोशित होकर आरोपित ने पिस्टल निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पांच राउंड फायर किए। फायरिंग में एक गोली गीतांजली के माथे पर लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर गई और उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरी गोली दुर्गेश्वरी के पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

थाने में किया सरेंडर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

घटना बाद आरोपित जितेंद्र वर्मा खुद थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना के समय आरोपित नशे में था। घटना की सूचना मिलते ही मोवा थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

आसपास के लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने गीतांजली को मृत घोषित कर दिया, जबकि दुर्गेश्वरी की इलाज के दौरान मौत हो गई।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए शाम की फ्लाइट शुरू, पहले ही दिन 80% बुकिंग पूरी; किराया आसमान पर

May 7, 2026

बिलासपुर में पथरी के ऑपरेशन के बाद पुलिस कांस्टेबल की मौत पर बवाल, चार घंटे नहीं पहुंचे डॉक्टर; मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश

May 7, 2026

‘मौसेरी बहन से शादी हिंदू मैरिज एक्ट में अवैध…’, CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- कोई भी प्रथा कानून से ऊपर नहीं

May 7, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069705
Views Today : 8
Views Last 7 days : 561
Views Last 30 days : 3686
Total views : 90749
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.