Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रिंग रोड स्थित हंस ट्रैवल्स पर DRI का छापा, करोड़ों के नोटों से भरे तीन बोरे बरामद
Breaking News

रिंग रोड स्थित हंस ट्रैवल्स पर DRI का छापा, करोड़ों के नोटों से भरे तीन बोरे बरामद

By adminMay 7, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
06 05 2026 raipur breaking dri raids hans travels
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मंगलवार को डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 06 May 2026 04:20:05 PM (IST)Updated Date: Wed, 06 May 2026 04:34:01 PM (IST)

रायपुर ब्रेकिंग: रिंग रोड स्थित हंस ट्रैवल्स पर DRI का छापा, करोड़ों के नोटों से भरे तीन बोरे बरामद
रायपुर ब्रेकिंग: रिंग रोड स्थित हंस ट्रैवल्स पर DRI का छापा

HighLights

  1. रिंग रोड स्थित हंस ट्रैवल्स पर DRI के 5 अफसरों की टीम ने दी दबिश
  2. करोड़ों रुपये की नकदी से भरे 3 बोरे जब्त, जिनमें 10, 20 और 50 के नोट शामिल
  3. दूसरे राज्यों में पैसा पहुंचाने की सूचना पर हुई रेड, जांच के लिए नकदी ले गई टीम

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। रायपुर में जाली नोटों की तस्करी से जुड़े एक बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क का राजफाश हुआ है। डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) को मिली गुप्त सूचना के आधार पर रिंग रोड स्थित हंस ट्रैवल्स कार्यालय में दबिश दी गई। जानकारी के अनुसार, ट्रैवल कंपनी के माध्यम से बड़ी मात्रा में जाली नोट एक राज्य से दूसरे राज्य तक पहुंचाए जा रहे थे। डीआरआई की पांच सदस्यीय टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी करते हुए मौके से तीन बोरे बरामद किए, जिनमें 10, 20 और 50 रुपये के नोट भरे हुए थे।

कोलकाता से दिल्ली भेजी जा रही थी खेप, संदिग्धों के नाम आए सामने

अधिकारियों ने इन नोटों को जब्त कर जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया है। प्रारंभिक तौर पर नोटों को संदिग्ध माना जा रहा है, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा ताकि यह पुष्टि हो सके कि वे पूरी तरह जाली हैं या नहीं। सूत्रों के मुताबिक, यह खेप पश्चिम बंगाल के कोलकाता से भेजी गई थी। उदय सिंह बिस्वाल नामक व्यक्ति ने इन नोटों को दिल्ली पहुंचाने के लिए ट्रांसपोर्ट के जरिए रवाना किया था, जहां इन्हें कमल किशोर गुप्ता नाम के व्यक्ति को सौंपा जाना था।

संगठित गिरोह की आशंका और नेटवर्क की जांच

डीआरआई को पहले से इस गतिविधि की भनक लग चुकी थी, जिसके चलते समय रहते कार्रवाई कर इस खेप को पकड़ लिया गया। जांच एजेंसियों को आशंका है कि यह मामला किसी बड़े संगठित गिरोह से जुड़ा हो सकता है, जो लंबे समय से जाली नोटों की सप्लाई में सक्रिय है। फिलहाल डीआरआई पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है और जल्द ही इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें- शहडोल में एसपी बंगले के पास पुलिस कर्मी कर रहा था बदसलूकी, चाट ठेला वाली महिला ने बीच सड़क पर पीटा



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर में पथरी के ऑपरेशन के बाद पुलिस कांस्टेबल की मौत पर बवाल, चार घंटे नहीं पहुंचे डॉक्टर; मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश

May 7, 2026

‘मौसेरी बहन से शादी हिंदू मैरिज एक्ट में अवैध…’, CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- कोई भी प्रथा कानून से ऊपर नहीं

May 7, 2026

‘बेंच हंटिंग’ रोकने वाला सर्कुलर अदालती कामकाज में दखल नहीं

May 7, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069705
Views Today : 8
Views Last 7 days : 561
Views Last 30 days : 3686
Total views : 90749
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.