Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर में मैनेजर पर तलवार से हमला कर एक करोड़ के जेवर लूट ले गए बदमाश
Breaking News

रायपुर में मैनेजर पर तलवार से हमला कर एक करोड़ के जेवर लूट ले गए बदमाश

By adminMay 7, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
06 05 2026 robbery in kharora raipur
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रायपुर के खरोरा क्षेत्र में एक लूट की घटना सामने आई है। विनायक ज्वेलर्स के मैनेजर पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर लगभग एक करोड़ के सोने-चांदी के आभूषण लू …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 06 May 2026 01:14:48 PM (IST)Updated Date: Wed, 06 May 2026 01:17:05 PM (IST)

रायपुर में मैनेजर पर तलवार से हमला कर एक करोड़ के जेवर लूट ले गए बदमाश
प्रतीकात्मक फोटो। AI Generated

HighLights

  1. खरोरा क्षेत्र में लूट की घटना सामने आई
  2. विनायक ज्वेलर्स के मैनेजर पर हमला
  3. मैनेजर की हालत नाजुक बनी हुई है

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। खरोरा क्षेत्र में एक लूट की घटना सामने आई है। विनायक ज्वेलर्स के मैनेजर पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर लगभग एक करोड़ रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए।

मैनेजर विनीत सोनी तिल्दाडीह स्थित दूसरी ब्रांच से आभूषण लेकर खरोरा लौट रहे थे, तभी बाइक सवार दो से तीन बदमाशों ने उन्हें रास्ते में रोका और तलवार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

मैनेजर की हालत नाजुक बनी हुई है

बदमाश आभूषणों से भरा बैग लेकर मौके से फरार हो गए। घायल मैनेजर को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही खरोरा थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही पुलिस

पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और आरोपितों की पहचान के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। इस घटना ने क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस ने जल्द ही आरोपितों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।

कुछ दिनों पहले परिवार के साथ लूट का सामने आया था मामला

कुछ दिनों पहले रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र में देर रात एक परिवार के साथ लूट और मारपीट की सनसनीखेज वारदात सामने आई थी। शादी समारोह से लौट रहे परिवार को रास्ते में रोककर चार अज्ञात बदमाशों ने लूटपाट की और चाकू-डंडों से हमला कर घायल किया था। घटना के बाद पीड़ित परिवार को रात जंगल में छिपकर बितानी पड़ी थी।

गुलशन वाटिका फेस-01 निवासी परिवार सेजबहार हाउसिंग सोसाइटी में आयोजित एक पार्टी से वापस लौट रहा था। इसी दौरान दत्तरेंगा के पास उनकी बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। परिवार सड़क किनारे रुका हुआ था, तभी चार अज्ञात बदमाश बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचे और उन्हें घेर लिया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए शाम की फ्लाइट शुरू, पहले ही दिन 80% बुकिंग पूरी; किराया आसमान पर

May 7, 2026

बिलासपुर में पथरी के ऑपरेशन के बाद पुलिस कांस्टेबल की मौत पर बवाल, चार घंटे नहीं पहुंचे डॉक्टर; मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश

May 7, 2026

‘मौसेरी बहन से शादी हिंदू मैरिज एक्ट में अवैध…’, CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- कोई भी प्रथा कानून से ऊपर नहीं

May 7, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069705
Views Today : 8
Views Last 7 days : 561
Views Last 30 days : 3686
Total views : 90749
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.