Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » The truth behind the damage to idols in Balodabazar has come to light. | बलौदाबाजार में मूर्तियों की क्षति का सच सामने: निम्न गुणवत्ता के निर्माण से पहले से थीं दरारें, एजेंसी पर होगी कार्रवाई – baloda bazar News
Breaking News

The truth behind the damage to idols in Balodabazar has come to light. | बलौदाबाजार में मूर्तियों की क्षति का सच सामने: निम्न गुणवत्ता के निर्माण से पहले से थीं दरारें, एजेंसी पर होगी कार्रवाई – baloda bazar News

By adminDecember 27, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
58542625 b756 40b0 80d2 071ae5dad544 1766853343252
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बलौदाबाजार जिला मुख्यालय में स्थापित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाली मूर्तियों के क्षतिग्रस्त होने के मामले में नया खुलासा हुआ है।

.

पुलिस और फॉरेंसिक टीम की जांच में सामने आया है कि मूर्तियों को हुई क्षति तोड़फोड़ का परिणाम नहीं, बल्कि निम्न गुणवत्ता वाली निर्माण सामग्री और पहले से मौजूद दरारों के कारण हुई है। इस मामले में मूर्ति निर्माण करने वाली एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

2a14beae a368 41f9 a3aa 662a5f197cc8 1766853343253

फॉरेंसिक टीम ने स्थल का निरीक्षण किया

यह मामला तब प्रकाश में आया जब बलौदाबाजार नगर पालिका अध्यक्ष ने शहर के चौक-चौराहों पर स्थापित मूर्तियों के क्षतिग्रस्त हिस्सों को देखा और पुलिस को सूचना दी। प्रारंभिक तौर पर इसे तोड़फोड़ का मामला मानते हुए थाना सिटी कोतवाली के कर्मचारियों और फॉरेंसिक अधिकारी राजीव पंकज ने घटनास्थल का विस्तृत निरीक्षण किया।

ac7b95ff 67a1 4acf 89e3 3c376d6b770c 1766853343247

मूर्तियां कमजोर सामग्री की वजह से टूट गईं

जांच के दौरान चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। फॉरेंसिक टीम ने पाया कि मूर्तियां घटिया गुणवत्ता की सामग्री से निर्मित थीं और उनमें पहले से ही गहरी दरारें मौजूद थीं। इन निष्कर्षों के आधार पर यह संभावना जताई गई कि मूर्तियां किसी बाहरी तोड़फोड़ के बजाय अपनी कमजोर संरचना के कारण स्वयं टूटकर गिरी होंगी।

29243f3e c4a5 4505 a28f f66d2c3f9d95 1766853343247

एसपी बोले- दोषी एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई होगी

एडिशनल एसपी अभिषेक सिंह ने इस बात की पुष्टि की। उन्होंने बताया, मामले की गहन जांच में प्रतिमाओं की गुणवत्ता निम्न पाई गई। निर्माण में दोष के कारण ही उनमें दरारें आईं। निर्माण एजेंसी को प्रथम दृष्टया दोषी माना गया है और उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने इस संबंध में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को विस्तृत तकनीकी जांच करने और अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। इस रिपोर्ट के आधार पर निर्माण एजेंसी के विरुद्ध दंडात्मक और आर्थिक जिम्मेदारी तय करने की कार्रवाई की जाएगी।

एडिशनल एसपी ने बताया कि अब सार्वजनिक स्थलों पर लगी मूर्तियों की सुरक्षा के लिए संबंधित विभागों को सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में नगर पालिका के मुख्य अधिकारी को भी पत्र भेजा गया है, जिसमें कहा गया है कि शहर में सभी मूर्तियों के आसपास सीसीटीवी कवरेज सुनिश्चित किया जाए और इन कैमरों का फीड नगर निगरानी केंद्र से जोड़ा जाए।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बलरामपुर-रामानुजगंज एचपीवी टीकाकरण में प्रदेश में दूसरे स्थान पर:8785 में से 7417 बालिकाओं को लगा वैक्सीन, जिले ने 84% लक्ष्य हासिल किया

June 26, 2026

अभनपुर में पहला विकासखंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला:367 ग्रामीणों का हुआ मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण, योग के तरीके बताए गए

June 26, 2026

महादेव तालाब निर्माण: तीन साल में सिर्फ 15% काम:बीजापुर नगर पालिका ने ठेका निरस्त करने का प्रस्ताव पारित किया

June 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075956
Views Today : 424
Views Last 7 days : 3230
Views Last 30 days : 11062
Total views : 105867
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.