![]()
.
छत्तीसगढ़ श्री वैष्णव महासभा राजनांदगांव द्वारा 2 अक्टूबर को विजयादशमी के अवसर पर रायपुर नाका के आगे बायपास चौक को महंत राजा बलराम दास की स्मृति में राजा जी चौक बनाने की घोषणा की गई। वैष्णव समाज द्वारा बायपास चौक पर राजा जी चौक का बोर्ड लगाया गया।
राजा जी को याद कर राजनांदगांव रियासत के महंत वैष्णव राजाओं का जयकारा लगाया गया। साथ ही छत्तीसगढ़ श्री वैष्णव महासभा के अध्यक्ष संतोष वैष्णव के द्वारा कहा गया कि राजनांदगांव वैष्णव राजाओं का रियासत रहा है। पूरे शहर में किसी भी स्थल पर इन महान दानवीर राजाओं की स्मृति में एक भी चौक चौराहा नहीं हैं। यह स्थल छत्तीसगढ़ प्रदेश के राजधानी से आते हुए संस्कारधानी राजनांदगांव में प्रवेश होने का स्थल है।
जिसके चलते इस चौक को वैष्णव महंत राजा बलराम दास जी की स्मृति में राजा जी चौक के नाम से जाना जाए। साथ ही समाज ने शासन-प्रशासन से मांग करते कहा कि इस चौक को राजा जी चौक के नाम से मान्यता प्रदान की जाए। वैष्णव समाज के पदाधिकारियों एवं सामाजिक बंधुओं द्वारा राजा जी चौक का बोर्ड लगाया गया। उक्त कार्यक्रम में जिला प्रभारी शिव कुमार वैष्णव, जिलाध्यक्ष संतोष वैष्णव, जिला महासचिव संदीप वैष्णव, जिला उपाध्यक्ष कमलेश वैष्णव, राजू वैष्णव विधि सलाहकार जितेंद्र वैष्णव, समाज सेवी देव कुमार निर्वाणी, राकेश वैष्णव, सुरेन्द्र वैष्णव, भावेश वैष्णव, जीतू बैरागी, दिग्विजय वैष्णव, विश्वास वैष्णव, मनोज निर्वाणी, शौर्य वैष्णव एवं अन्य वैष्णव उपस्थित रहे।
<
