![]()
मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का दूसरा चरण बुधवार से शुरू हो गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सीएम हाउस से वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। योजना के दूसरे चरण में बस्तर और सरगुजा संभाग के 10 जिलों के 23 मार्गों पर 24 नई बसें संचालित होंगी
.
इस मौके पर सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ का कोई भी गांव विकास की मुख्यधारा से अलग नहीं रहेगा। योजना न केवल परिवहन सुविधा बढ़ा रही है, बल्कि ग्रामीणों को शहरों और सेवा संस्थानों से जोड़कर सामाजिक और आर्थिक समानता को भी मजबूत कर रही है।
परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि वनांचल क्षेत्रों में अब दूरस्थ इलाकों से ब्लॉक मुख्यालय तक यात्रा पहले की तुलना में सरल और सुरक्षित हो गई है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के प्रथम चरण की शुरुआत 4 अक्टूबर 2025 को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा की गई थी, जिसके अंतर्गत 250 गांवों को बस सेवाओं से जोड़ा गया था।
अब द्वितीय चरण की शुरुआत के साथ इस संख्या में और वृद्धि हुई है तथा 180 गांव और जुड़ गए हैं।
<
