![]()
भास्कर न्यूज | अंबिकापुर जनजाति गौरव समाज छत्तीसगढ़ की प्रांतीय बैठक सरगुजा संभाग के अंबिकापुर में आयोजित की गई। बैठक संरक्षक प्रेम शंकर सिदार के मुख्य आतिथ्य और प्रदेश अध्यक्ष एम.डी. ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता औ
.
सिदार ने जनजाति समाज की आध्यात्मिक विरासत को सहेजने पर भी बल दिया। उन्होंने आगामी कार्ययोजना में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन, व्यसनमुक्ति और श्रद्धा जागरण की दिशा में सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष एम.डी. ठाकुर ने संभाग, जिला और ब्लॉक स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने की आवश्यकता बताते हुए पुनर्गठन की घोषणा की। पुनर्गठन के तहत संभागीय अध्यक्ष का दायित्व परमेश्वर सिंह, कोषाध्यक्ष का दायित्व संजय सिंह और सचिव का दायित्व सहदेव भगत को सौंपा गया।
प्रदेश महामंत्री रामलखन सिंह पैकरा ने संगठन की स्थापना के उद्देश्य और भूमिका पर प्रकाश डाला, जबकि युवा प्रभाग के प्रदेश अध्यक्ष इंदर भगत ने देव दर्शन और वनसंचार से जुड़ी जानकारी साझा की। इस अवसर पर प्रवासी भारतीय चंद्रकांत पटेल ने जनजाति गौरव समाज को 2 लाख 51 हजार की सहयोग राशि प्रदान की। बैठक के अंत में, संभागीय अध्यक्ष ने संगठन विस्तार, अन्न-धन संग्रह, और आगामी कार्यशालाओं की तिथियां तय करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। समाज के लोगों को संबोधित करते अतिथि व अन्य।
<
