Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » The plan was changed again as soon as the new government came. | नई सरकार के आते ही फिर बदल दी गई योजना: 100 साल पुरानी कॉलोनी के 266 मकान तोड़े, 5 साल से खाली पड़ी है 33 एकड़ जमीन – Raipur News
Breaking News

The plan was changed again as soon as the new government came. | नई सरकार के आते ही फिर बदल दी गई योजना: 100 साल पुरानी कॉलोनी के 266 मकान तोड़े, 5 साल से खाली पड़ी है 33 एकड़ जमीन – Raipur News

By adminDecember 31, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig 27 1 1767136284
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig 27 1 1767136284

राजधानी का सबसे प्राइम लोकेशन शांतिनगर सिंचाई कॉलोनी का रि-डेवलपमेंट प्लान पिछले पांच साल से अटका हुआ है। कांग्रेस सरकार के दौरान यहां रायपुर का सबसे ऊंचा फ्लैट (17 फ्लोर) बनाने की योजना थी। इसमें तीन मंजिल का उपयोग कमर्शियल होता और शेष में टू-बीएसक

.

चार साल पहले कांग्रेस शासनकाल के दौरान इस प्रोजेक्ट के निर्माण का आदेश भी दिया गया, लेकिन इस पर कोई अमल नहीं हो पाया। साल 2023 में सरकार बदली और तत्कालीन सरकार का आदेश निष्प्रभावी हो गया।

हालांकि वर्तमान में भाजपा की सरकार ने भी शांतिनगर सिंचाई कॉलोनी रि-डेवलपमेंट योजना की मंजूरी दे दी है। इस मंजूरी के साथ ही हाउसिंग बोर्ड ने जमीन पर नए प्रोजेक्ट की फाइल तैयार कर ली है। मंजूरी के लिए फाइल मुख्य सचिव कार्यालय भेजी गई है। मुख्य सचिव ही रि-डेवलपमेंट योजना के अध्यक्ष होते हैं। ऐसे में उनकी मंजूरी मिलने के बाद ही इस प्रोजेक्ट को गति मिलने की उम्मीद है।

ऐसे समझें… क्यों महत्वपूर्ण है शांति नगर सिंचाई कॉलोनी 33 एकड़ में फैली शांति नगर सिंचाई कॉलोनी करीब 100 साल पुरानी है। यह शहर के सबसे प्राइम लोकेशन में स्थित है। चार साल पहले यहां से साढ़े तीन एकड़ जमीन खाली की गई। दूसरे चरण में 19.387 एकड़ में करीब 266 मकानों को तोड़ा गया। इस तरह यह पूरी कॉलोनी वर्तमान में खाली हो चुकी है।

कांग्रेस सरकार ने रि-डेवपलमेंट योजना के लिए समिति का गठन किया। इसमें तत्कालीन लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू, आवास एवं पर्यावरण मंत्री मो. अकबर और नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया को शामिल किया गया था। इस दौरान सिंचाई कॉलोनी की जमीन हाउसिंग बोर्ड के नाम हस्तांतरित हो गई।

सिंचाई विभाग के कर्मचारियों को बोरियाकला हाउसिंग बोर्ड में मकान आवंटित कर उन्हें शिफ्ट किया गया। योजना शुरू होने वाली थी कि सरकार बदल गई और पुराना आदेश निष्प्रभावी हो गया। यही कारण है कि मामला अटक गया।

प्रोजेक्ट में बदलाव हुआ है, फाइल भेजी गई शांतिनगर सिंचाई कॉलोनी के प्रोजेक्ट में बदलाव हुआ है। अब यह केवल आवासीय परिसर नहीं होगा। बल्कि यहां ग्रीन एरिया डेवलप करेंगे, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, लाइब्रेरी और ऑडिटोरियम भी बनाएंगे। इस तरह से इस क्षेत्र में सभी तरह की चीजें विकसित होंगी। प्रोजेक्ट की मंजूरी के लिए फाइल भेजी गई है। अनुमति मिलते ही ड्राइंग डिजाइन फाइनल करके टेंडर जारी किया जाएगा।-अवनीश शरण, आयुक्त हाउसिंग बोर्ड छत्तीसगढ़

अब जानिए… पिछली सरकार ने क्या योजना बनाई और भाजपा सरकार में क्या प्लान बना

कांग्रेस सरकार योजना के तहत शांति नगर सिंचाई कॉलोनी में 17 मंजिला इमारत के लिए मंजूरी दी गई। हाउसिंग बोर्ड के 1200 करोड़ की लागत से इसका प्लान बनाया। इस 17 मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर से तीन मंजिल तक दुकानें बनाने की योजना था। वहीं चौथे फ्लोर से 17 मंजिला तक सर्व सुविधा युक्त 2 बीएचके से लेकर फोर बीएचके तक फ्लैट बनाने का प्लान था। उस समय इसे सर्व सुविधायुक्त कॉलोनी बनाने की योजना थी।

भाजपा सरकार सरकार बदलते ही योजना में बदलाव किया गया। इस योजना में जमीन का उपयोग आवासीय और कमर्शियल दोनों तरह से करने का प्लान बना है। इसके साथ ही नए प्लान में ग्रीन एरिया, ऑडिटोरियम, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और लाइब्रेरी बनाने की योजना भी शामिल की गई है। इसी के तहत हाउसिंग बोर्ड ने नए प्रोजेक्ट की फाइल तैयार कर ली है। सीएस की अनुमति मिलते ही इसके लिए ड्राइंग डिजाइन तैयार किया जाएगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Bhilai Building Accident | Workers Injured High Tension Line Shock

June 27, 2026

कवर्धा के सरोधा बांध में युवक डूबा:नहाने के दौरान लापता, एसडीआरएफ और पुलिस ने शुरू की तलाश

June 27, 2026

कोरबा में दिव्यांग बेटे ने कर दी मां की हत्या:जमीन बंटवारे से इनकार पर लाठी से हमला, पिता का पैर तोड़ा, आरोपी गिरफ्तार

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076604
Views Today : 522
Views Last 7 days : 3932
Views Last 30 days : 11737
Total views : 106737
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.