Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » फिर बिखरेगा फुटबाल के रोमांच का जादू,25 मार्च से शुरू होगा दिलीप सिंह जूदेव स्मृति गोल्ड कप फुटबाल
खेल

फिर बिखरेगा फुटबाल के रोमांच का जादू,25 मार्च से शुरू होगा दिलीप सिंह जूदेव स्मृति गोल्ड कप फुटबाल

By AdminJanuary 12, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
judev smriti gold cup 200kb
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

जशपुरनगरः दिलीप सिंह जूदेव स्मृति गोल्ड कप फुटबाल प्रतियोगिता इस साल 25 मार्च से शुरू होगी। आयोजकों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। आयोजन समिति के सेक्रेटरी सरफराज आलम ने बताया कि इस साल इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए देश की 16 राष्ट्र स्तर की टीमों को आमंत्रित किया गया है। टीमों के प्रबंधक आयोजन समिति से चर्चा करके इस पर अंतिम निर्णय लेगें।

बीते दिनों आयोजन समिति की बैठक में इस प्रतियोगिता को हर साल की भांति भव्य रूप में कराने का निर्णय लिया गया है। आयोजन के दौरान मैदान में पानी का छिड़काव,आने वाले मेहमान खिलाड़ियों के रहने व खाने की व्यवस्था जैसे विषयों पर प्रारंभिक चर्चा की गई। उल्लेखनिय है भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री व जशपुर राज परिवार के सदस्य कुमार दिलीप सिंह जूदेव के नाम पर आयोजित होने वाले इस फुटबाल प्रतियोगिता के रोमांच का जादू जिले के साथ ओडिसा व झारखंड के फुटबाल प्रेमी दर्शकों के सिर चढ़ कर बोलता है। मैच के दौरान शहर के रणजीता स्टेडियम दर्शकों से पूरा भरा रहता है। खिलाड़ियों के साथ दर्शकों का जोश व जुनून देखते बनता है। बीते एक दशक से आयोजित हो रही यह फुटबाल प्रतियोगिता कोरोनाकाल के दौरान बाधित रहने के बाद बीते वर्ष फरवरी में आयोजित की गई थी। अब इसके नए सीजन के शुरू होने का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

image 1
फ़रवरी 2025 मे दर्शकों ने लिया था फुटबाल के रोमांच का आनंद

विदेशी खिलाड़ी भी होते हैं शामिल –
इस गोल्ड कप फुटबाल प्रतियोगिता के माध्यम से रणजीता स्टेडियम में विदेशी फुटबालरों को भी खेलते हुए देखने का मौका दर्शकों को मिला है। दरअसल,प्रतियोगिता में शामिल होने वाली टीमों में अंर्तराष्ट्रीय स्तर के फुटबालर अनुबंधित खिलाड़ी के रूप में शामिल रहते हैं जो अपनी टीम के लिए मैदान में उतरते हैं। इन विदेशी खिलाड़ियों को खेलते हुए देखने से दर्शकों का रोमांच दोगुना हो जाता है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Admin

Related Posts

सीएम जिला के खिलाड़ियों ने बिखेरी प्रतिभा की स्वर्णिम चमक,प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंची जशपुरिहा खिलाड़ियों की धमक,मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को दिये ये उपहार

August 29, 2025

रोमांचक मुकाबले में कुनकुरी को हरा,ओड़िसा बना चैंपियन,बराबरी में छुटे मैच का,पेनाल्टी शूट आउट से हुआ निर्णय

December 5, 2022

रोमांचक मुकाबले में सरगुजा और बिलासपुर का मुकाबला ड्रा,नेहरू कप के दूसरे दिन एस्ट्रो टर्फ मैदान पर खूब चला हॉकी का जादू

August 23, 2022

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070903
Views Today : 146
Views Last 7 days : 1715
Views Last 30 days : 4085
Total views : 92677
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.