Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » The locks of the houses of families who went to Jharkhand for Chhath were broken. | छठ में झारखंड गए परिवारों के घरों के ताले टूटे: चाचा-भतीजे के घर का चोरों का धावा, दो लाख नगदी, जेवर सहित 12 लाख की चोरी – Ambikapur (Surguja) News
Breaking News

The locks of the houses of families who went to Jharkhand for Chhath were broken. | छठ में झारखंड गए परिवारों के घरों के ताले टूटे: चाचा-भतीजे के घर का चोरों का धावा, दो लाख नगदी, जेवर सहित 12 लाख की चोरी – Ambikapur (Surguja) News

By adminOctober 31, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 10 31 at 190549bac0b487 1761917834
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छठ महापर्व मनाने अपने पैतृक घर झारखंड के डाल्टनगंज गए दो परिवारों के सूने घर का चोरों ने ताला तोड़ा और दो लाख रुपए से अधिक नगदी एवं जेवरातों की चोरी कर ली। मठपारा के पीड़ित चाचा-भतीजा का घर अगल-बगल है। चोरी की सूचना पर दोनों परिवार के सदस्य वापस अंबिका

.

जानकारी के मुताबिक, मठपारा निवासी राजेश साहू और उसके भतीजे अजीत गुप्ता पूरे परिवार के साथ 25 अक्टूबर को छठ महापर्व मनाने अपने पैतृक ग्राम डाल्टनगंज गए हुए थे। 29 अक्टूबर को शाम 7 बजे वहां से अपने पड़ोसी बुध सिंह की पत्नी को फोन कर घर के बारे में पूछा। उसने सब कुछ ठीक होना बताया। दूसरे दिन 30 अक्टूबर को पड़ोसी महिला उठी तो उसने अजीत के घर का ताला टूटा हुआ देखा। सूचना मिलने पर पूरा परिवार वापस अंबिकापुर पहुंचा।

मौके पर जांच करती पुलिस

मौके पर जांच करती पुलिस

अलमारी तोड़ नगदी व जेवर ले गए चोर राजेश साहू एवं अजीत गुप्ता का परिवार वापस घर पहुंचा तो उनके घर के ताले टूटे हुए मिले। चोरों ने घर में अलमारी का लाकर तोड़कर अंदर रखे नगदी रकम एवं सोने-चांदी के जेवरों की चोरी कर ली है। सूचना पर मणिपुर पुलिस मौके पर पहुंची। शु़क्रवार को फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट भी मौके पर पहुंचे। रिहायशी क्षेत्र में दो सूने घरों में हुई चोरी को लेकर आसपास के लोग सहमे हुए हैं।

गाड़ी की किश्त जमा करने रखी थी नगदी राजेश साहू एवं अजीत गुप्ता ने चोरी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। राजेश साहू ने बताया कि उन्होंने गाड़ियों की किश्त जमा करने के लिए अलमारी में 80 हजार रुपए नगद रखा था। इसके अलावे सोने की अंगूठी 1 नग, सोने का झुमका 1 जोड़ी, सोने का चैन एवं चांदी के पायल गायब हैं।

अजीत गुप्ता के अलमारी में नगद 1 लाख 27 हजार रुपए सहित सोने का हार 1 नग, सोने का कंगन 1 जोड़ी, सोने का मांग टीका 1 नग, मंगल सूत्र 1 नग, सोने का लटकन 1 जोड़ी, सोने की अंगूठी 1 नग, सोने का डोलना चौकी 01 नग, चांदी का कमरधनी, मछली, पायल 2 जोडी, चांदी की कटोरी सहित बच्चों के जेवर गायब हैं।

दोनों परिवारों ने 12 लाख रुपए से अधिक की चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज की भी जांच कर रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

भिलाई में इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में लगी आग:तीन दमकल गाड़ियों ने पाया आग पर काबू, चौथे फ्लोर में शॉर्ट सर्किट की आशंका; फायर सेफ्टी इंतजामों पर उठे सवाल

May 6, 2026

पद्मश्री फूलबासन बाई का अपहरण,5 आरोपी गिरफ्तार:हाथ-मुंह बांधकर कार में डालकर ले जा रहे थे, चेकिंग में पकड़ाए; सीएम ने फोन पर जाना हालचाल

May 6, 2026

NDPS Act Lands Three in Jail for Ganja

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069687
Views Today : 40
Views Last 7 days : 594
Views Last 30 days : 3833
Total views : 90731
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.