Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Raigarh Theft: Cash, Jewellery & CCTV Receiver Stolen
Breaking News

Raigarh Theft: Cash, Jewellery & CCTV Receiver Stolen

By adminMay 7, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1001505824 1778092895
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


अज्ञात चोर ने घर में रखे जेवरात समेत कैश की चोरी कर फरार हो गया

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर अलमारी में रखे नकदी और सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गया। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 1 लाख 25 हजार रुपए बताई जा रही है। मामला कापू थाना क्षेत्र का है।

.

जानकारी के मुताबिक ग्राम गोढ़ी खुर्द कापू निवासी विष्णुराम भगत (55) खेती-किसानी करते हैं। उनका बेटा रायपुर में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। बेटे के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए विष्णुराम अपने परिवार के साथ रविवार सुबह रायपुर गए थे।

पड़ोसी ने दी चोरी की जानकारी

सोमवार सुबह पड़ोसी धनेश्वर लकड़ा ने मोबाइल पर सूचना दी कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। सूचना मिलते ही विष्णुराम रायपुर से अपने गांव लौटे। घर पहुंचने पर सामान बिखरा पड़ा मिला।

चोर ने दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और अलमारी में रखे सोने का मंगलसूत्र, सोने की चेन, टॉप्स, अंगूठी, चांदी का पायल और 35 हजार रुपए नकद चोरी कर लिए। मामले की शिकायत कापू थाने में दर्ज कराई गई है।

घटना की सूचना पर कापू पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की

घटना की सूचना पर कापू पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की

CCTV का रिसीवर भी ले गया चोर

घर में लगे CCTV कैमरों की जांच करने पर पता चला कि साक्ष्य मिटाने की नीयत से चोर CCTV कैमरे का रिसीवर भी अपने साथ ले गया। घटना के बाद विष्णुराम ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना कापू थाने में दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305(ए)-बीएनएस और 331(4)-बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

कापू थाना प्रभारी इंगेश्वर यादव ने बताया कि गोढ़ी खुर्द कापू में चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। पीड़ित परिवार बेटे के दीक्षांत समारोह में शामिल होने रायपुर गया था। इसी दौरान चोरी की घटना हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Bilaspur Holiday Package Scam | Office Raided, 16 Booked

May 7, 2026

किसानों को आम का सही दाम दिलाने वर्कशॉप में बनी रणनीति

May 7, 2026

बेतरतीब पार्किंग व ठेले से आवाजाही हो रहा बाधित

May 7, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069717
Views Today : 20
Views Last 7 days : 573
Views Last 30 days : 3698
Total views : 90761
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.