बालोद | शहर के संजारी क्लब के पास शाम होते ही कई लोग अपने वाहन बेतरतीब तरीके से पार्क कर देते हैं, जिससे राहगीरों और अन्य वाहन चालकों की आवाजाही मुश्किल हो जाती है। इस स्थान पर चाट और गुपचुप के ठेले भी लगते हैं। लोग अपने वाहन वहीं खड़ा कर देते हैं, जिससे न केवल सड़क पर जाम लगता है बल्कि दुर्घटना की संभावना भी बढ़ जाती है। पार्किंग व्यवस्था और ठेले संचालन को नियमित किया जाए।
<
