Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » The exam should be conducted after sunrise, not early in the morning. | पं. रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी में परीक्षा समय बदलने की मांग: कुलपति से मिले NSUI नेता, कहा- ठंड में धूप निकलने के बाद ली जाए परीक्षा – Raipur News
Breaking News

The exam should be conducted after sunrise, not early in the morning. | पं. रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी में परीक्षा समय बदलने की मांग: कुलपति से मिले NSUI नेता, कहा- ठंड में धूप निकलने के बाद ली जाए परीक्षा – Raipur News

By adminDecember 9, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 12 08 at 52301 pm 1 1765220641
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2025 12 08 at 52301 pm 1 1765220641

पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में ठंड के मौसम में सुबह 8 बजे आयोजित हो रही परीक्षाओं को लेकर छात्रों में नाराजगी बढ़ गई है। इसी मुद्दे पर NSUI के प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति से मुलाकात की और परीक्षा समय बदलने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा है।

.

NSUI का कहना है कि दिसंबर-जनवरी की तेज ठंड में छात्रों को सुबह-सुबह परीक्षा केंद्र तक पहुंचना बहुत मुश्किल हो रहा है। कई विद्यार्थी गांवों और दूरस्थ इलाकों से आते हैं, जहां कोहरे और कड़कड़ाती ठंड के कारण समय पर निकलना चुनौती बन गया है।

छात्र नेताओं ने कहा कि इतने कम तापमान में हाथ जमने लगते हैं, जिससे उत्तर लिखने की क्षमता पर भी असर पड़ता है और परीक्षा प्रदर्शन प्रभावित होता है।

अव्यवस्था पर भी उठाए सवाल

संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि हर साल विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में प्रश्नपत्र वितरण को लेकर अव्यवस्था देखने को मिलती है। कई केंद्रों में प्रश्नपत्र देर से पहुंचते हैं और कई बार गलत विषय के प्रश्नपत्र भी बांट दिए जाते हैं, जिससे छात्रों का समय और मानसिक ऊर्जा दोनों बर्बाद होती है।

जवाबदेही तय करने की मांग

NSUI ने कुलपति से मांग की है कि परीक्षा का समय बदलकर सुबह 9 या 10 बजे के बाद निर्धारित किया जाए, ताकि ठंड कम हो और विद्यार्थी बिना परेशानी परीक्षा देने पहुंच सकें।

साथ ही प्रश्नपत्र वितरण पर सख्त निगरानी और जवाबदेही तय करने की भी मांग की गई है।

आंदोलन करने की चेतावनी

संगठन ने चेतावनी दी कि यदि परीक्षा समय और व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया, तो NSUI छात्रहित में आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान पुनेश्वर लहरे के साथ अंकित बंजारे, साहिल मिरी, मोनेंद्र मानिकपुरी, विनय भोई, राजेंद्र सिदार सहित कई छात्र मौजूद रहे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

ED रेड में 1 करोड़ से ज्यादा कैश जब्त:DMF घोटाले में 5 जिलों के 9 ठिकानों पर कार्रवाई, मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से जांच तेज

June 17, 2026

बिजली दर बढ़ोतरी के खिलाफ आज कांग्रेस का प्रदर्शन:जिला मुख्यालयों में बिजली दफ्तरों का घेराव

June 17, 2026

शिवनंदनपुर में कांग्रेस ने शपथ ग्रहण का बहिष्कार किया:आमंत्रण पत्र में सीनियर नेताओं की उपेक्षा का आरोप, कांग्रेस पार्षद अलग से लेंगे शपथ

June 17, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074496
Views Today : 414
Views Last 7 days : 5929
Views Last 30 days : 9964
Total views : 102495
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.