Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » ED रेड में 1 करोड़ से ज्यादा कैश जब्त:DMF घोटाले में 5 जिलों के 9 ठिकानों पर कार्रवाई, मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से जांच तेज
Breaking News

ED रेड में 1 करोड़ से ज्यादा कैश जब्त:DMF घोटाले में 5 जिलों के 9 ठिकानों पर कार्रवाई, मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से जांच तेज

By adminJune 17, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 116 21781604907 1781676910
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



comp 116 21781604907 1781676910
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित जिला खनिज न्यास (DMF) घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। ED के रायपुर जोनल कार्यालय की टीम ने प्रदेश के पांच जिलों में एक साथ छापेमारी कर 1 करोड़ रुपए से अधिक की बेहिसाब नकदी जब्त की है। यह कार्रवाई करीब 575 करोड़ रुपए के कथित DMF घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत की गई। कोरबा और धमतरी जिले में सबसे ज्यादा कैश जब्त ED की टीमों ने रायपुर, धमतरी, दुर्ग, कोरबा और अंबिकापुर जिलों में कुल 9 ठिकानों पर दबिश दी। इनमें चार आवासीय परिसर और पांच कारोबारी प्रतिष्ठान शामिल थे। जांच से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी के दौरान सबसे अधिक नकदी कोरबा और धमतरी जिले के ठिकानों से बरामद की गई है। जानकारी के अनुसार, ED ने कारोबारी प्रकाश सालुंके, किशोर एग्रो से जुड़े कारोबारी शाश्वत लुनावत, मानसून एग्रो के प्रमोटर राजेश गुप्ता और कारोबारी दीपेश गांधी समेत अन्य लोगों से जुड़े परिसरों की जांच की। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान भी तैनात रहे। दस्तावेज, बैंक लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड और डिजिटल साक्ष्य मिले तलाशी अभियान में ED को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, बैंक लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड और डिजिटल साक्ष्य मिलने की जानकारी सामने आई है। एजेंसी अब इन दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड की फॉरेंसिक जांच कर रही है। जांच अधिकारियों का उद्देश्य कथित घोटाले की रकम के पूरे नेटवर्क और उसके लाभार्थियों का पता लगाना है। ठेकेदारों, सप्लायरों और बिचौलियों के माध्यम से डायवर्ट की गई राशि ED को आशंका है कि DMF फंड में गड़बड़ी कर खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए जारी राशि को कथित तौर पर ठेकेदारों, सप्लायरों और बिचौलियों के माध्यम से डायवर्ट किया गया। जांच में सरकारी ठेके और परियोजनाओं की मंजूरी के बदले 25 से 40 प्रतिशत तक कमीशन के आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है। जांच एजेंसी का कहना है कि बरामद दस्तावेज और डिजिटल सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सकती है। मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क से जुड़े संदिग्धों से पूछताछ और गिरफ्तारी की संभावना भी जताई जा रही है। पूर्व में सौम्या–रानू पर हो चुकी कार्रवाई DMF मामले में पहले भी कई बड़े नाम जांच के दायरे में आ चुके हैं। ED और राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा ने पूर्व कोरबा कलेक्टर रानू साहू, पूर्व उप सचिव सौम्या चौरसिया और कथित बिचौलिया सूर्यकांत तिवारी समेत कई लोगों के नाम जांच में शामिल किए हैं। गौरतलब है कि वर्ष 2024 और 2025 में भी ED ने DMF घोटाले को लेकर छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर कार्रवाई की थी। इन कार्रवाइयों में करोड़ों रुपए की संपत्तियां अटैच की गई थीं। मंगलवार की ताजा कार्रवाई को लेकर ED की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। क्या है DMF घोटाला प्रदेश सरकार की ओर से जारी की गई जानकारी के मुताबिक ED की रिपोर्ट के आधार पर EOW ने धारा 120 बी 420 के तहत केस दर्ज किया है। इस केस में यह तथ्य निकल कर सामने आया है कि डिस्ट्रिक्ट माइनिंग फंड कोरबा के फंड से अलग-अलग टेंडर आवंटन में बड़े पैमाने पर आर्थिक अनियमितताएं की गईं है। टेंडर भरने वालों को अवैध लाभ पहुंचाया गया। ED के तथ्यों के मुताबिक टेंडर करने वाले संजय शिंदे, अशोक कुमार अग्रवाल, मुकेश कुमार अग्रवाल, ऋषभ सोनी और बिचौलिए मनोज कुमार द्विवेदी, रवि शर्मा, पियूष सोनी, पियूष साहू, अब्दुल और शेखर नाम के लोगों के साथ मिलकर पैसे कमाए गए। 25 से 40 प्रतिशत का कमीशन ED की जांच से पता चला कि ठेकेदारों ने अधिकारियों और राजनीतिक नेताओं को भारी मात्रा में कमीशन का भुगतान किया है, जो कि कांट्रैक्ट का 25% से 40% तक था। रिश्वत के लिए दी गई रकम की एंट्री विक्रेताओं ने आवासीय (अकोमोडेशन) के रूप में की थी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

जूता कारोबारी ने पटवारी से मिलकर किया फर्जीवाड़ा:खुलेआम घूम रहा कूटरचना और धोखाधड़ी का आरोपी व्यावसायी, 3 डिसमिल जमीन को रिकार्ड में दिखाया 6

June 17, 2026

बिजली दर बढ़ोतरी के खिलाफ आज कांग्रेस का प्रदर्शन:जिला मुख्यालयों में बिजली दफ्तरों का घेराव

June 17, 2026

शिवनंदनपुर में कांग्रेस ने शपथ ग्रहण का बहिष्कार किया:आमंत्रण पत्र में सीनियर नेताओं की उपेक्षा का आरोप, कांग्रेस पार्षद अलग से लेंगे शपथ

June 17, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074507
Views Today : 445
Views Last 7 days : 5960
Views Last 30 days : 9995
Total views : 102526
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.