Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बिजली दर बढ़ोतरी के खिलाफ आज कांग्रेस का प्रदर्शन:जिला मुख्यालयों में बिजली दफ्तरों का घेराव
Breaking News

बिजली दर बढ़ोतरी के खिलाफ आज कांग्रेस का प्रदर्शन:जिला मुख्यालयों में बिजली दफ्तरों का घेराव

By adminJune 17, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
origorig116726071041708980894 1781674024
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



origorig116726071041708980894 1781674024
छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस आज प्रदेशव्यापी आंदोलन कर रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर मंगलवार को सभी जिला मुख्यालयों में बिजली विभाग के कार्यालयों का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया जाएगा। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सरकार ने बिजली दरें बढ़ाकर आम जनता, व्यापारियों और किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया है। पार्टी ने बढ़ी हुई दरों को तत्काल वापस लेने की मांग की है। सभी जिलों में प्रदर्शन, कल प्रेस कॉन्फ्रेंस प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला, शहर और ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारी, विधायक, पूर्व विधायक, सांसद प्रत्याशी, मोर्चा संगठनों और विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी आंदोलन में शामिल होंगे। आंदोलन के दूसरे चरण में 18 जून को जिला स्तर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी, जिसमें बिजली दर वृद्धि के मुद्दे पर पार्टी का पक्ष रखा जाएगा। कांग्रेस बोली- जनता और किसानों पर पड़ रहा अतिरिक्त भार कांग्रेस नेताओं का कहना है कि बिजली दरों में बढ़ोतरी का सीधा असर घरेलू उपभोक्ताओं, छोटे कारोबारियों और किसानों पर पड़ेगा। पार्टी ने इसे जनविरोधी फैसला बताते हुए राज्य सरकार पर आम लोगों की जेब पर बोझ डालने का आरोप लगाया है। जानिए कितनी बढ़ी हैं बिजली दरें छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग (CSERC) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नई बिजली दरों को मंजूरी दी है। इसके तहत घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली 30 से 50 पैसे प्रति यूनिट तक महंगी होगी। वहीं कॉमर्शियल उपभोक्ताओं के लिए 20 से 40 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है। कृषि पंपों की बिजली दर में भी 40 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि हुई है। हालांकि आयोग ने बिजली कंपनी की ओर से प्रस्तावित 24 प्रतिशत वृद्धि को खारिज करते हुए औसतन 6.23 प्रतिशत बढ़ोतरी को ही मंजूरी दी है। नई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी। आयोग का दावा- 70 से 75% घरेलू उपभोक्ताओं पर असर सीमित CSERC के सचिव सूर्य प्रकाश शुक्ला के अनुसार औसतन 40 से 42 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है। घरेलू उपभोक्ताओं के निचले स्लैब में 30 पैसे और ऊपरी स्लैब में 50 पैसे प्रति यूनिट तक वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि बिजली बिल हाफ योजना के तहत 400 यूनिट तक मासिक खपत वाले उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक छूट मिलती रहेगी। प्रदेश के 70 से 75 प्रतिशत घरेलू उपभोक्ता इसी श्रेणी में आते हैं, इसलिए नई दरों का प्रभाव उन पर अपेक्षाकृत कम रहेगा। आयोग के मुताबिक बिजली वितरण कंपनी को एक यूनिट बिजली उपभोक्ताओं तक पहुंचाने में औसतन 7.13 रुपए खर्च हो रहे हैं, जबकि मौजूदा दरों के आधार पर उसे प्रति यूनिट 6.71 रुपए की आय हो रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

ED रेड में 1 करोड़ से ज्यादा कैश जब्त:DMF घोटाले में 5 जिलों के 9 ठिकानों पर कार्रवाई, मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से जांच तेज

June 17, 2026

शिवनंदनपुर में कांग्रेस ने शपथ ग्रहण का बहिष्कार किया:आमंत्रण पत्र में सीनियर नेताओं की उपेक्षा का आरोप, कांग्रेस पार्षद अलग से लेंगे शपथ

June 17, 2026

5 दिन बदला रहेगा मौसम, बारिश-अंधड़ का अलर्ट:50 किमी रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बस्तर में 50 मिमी बारिश, बिलासपुर सबसे गर्म

June 17, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074493
Views Today : 398
Views Last 7 days : 5913
Views Last 30 days : 9948
Total views : 102479
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.