Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायगढ़ में चर्चनुमा भवन को तोड़ा गया:मोहल्लेवासियों-बजरंग दल ने जताया विरोध, जांच में सरकारी भूमि पर मिला अवैध निर्माण
Breaking News

रायगढ़ में चर्चनुमा भवन को तोड़ा गया:मोहल्लेवासियों-बजरंग दल ने जताया विरोध, जांच में सरकारी भूमि पर मिला अवैध निर्माण

By adminApril 26, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
carcnuma 2 1777211357
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



carcnuma 2 1777211357
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में संत विनोबा नगर मोहल्ले में ईसाई समुदाय के द्वारा चर्चनुमा भवन बनाया जा रहा था। जिसे लेकर मोहल्लेवासियों ने इस पर विरोध जताया। साथ ही बजरंग दल के सदस्य भी मौके पर पहुंचकर उसे तोड़ने की मांग की। जिसके बाद नजूल भूमि पर निर्माणाधीन उस भवन को तोड़ा गया। रविवार को संत विनोबा नगर मोहल्ले में वहां रहने वाले ईसाई समुदाय के लोगों के द्वारा प्रार्थना करने के लिए चौक पर चर्चनुमा छोटे भवन का निर्माण कराया जा रहा था। जिसकी शिकायत मोहल्लेवासियों ने बजरंग दल के सदस्यों को की। ऐसे में बजरंग दल के सदस्य वहां पहुंच गए और मोहल्लेवासियों के साथ उस भवन का विरोध करने लगे। हंगामा बढ़ते ही मामले की सूचना प्रशासन व पुलिस की टीम को लगी। ऐसे में प्रशासनिक अधिकारी समेत पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और दोनों पक्षो को समझाईश देने लगा। जहां बजरंग दल के सदस्यों ने भवन को तोड़ने की मांग की। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को कहना था कि शासकीय जमीन पर कब्जा कर पहले छोटा चबूतरा बनवाया गया था जिसे अब विस्तार कर बड़ा रूप दिया जा रहा है। यदि प्रशासन उक्त निर्माण को नहीं तोड़ता है तो वे जेसीबी लगा कर तोड़ेंगे। वहीं दूसरा पक्ष इसके तोड़ने की मांग का विरोध करने लगे। ऐसे में प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें समझाईश दी और मामले में जांच शुरू की गई।
अवैध निर्माण को हटवाया गया
मामले में तहसीलदार शिवकुमार डनसेना ने बताया कि मामले में जांच पर यह बात सामने आया कि यह स्ट्रक्चर सरकारी भूमि पर बन रहा है। ऐसे में यहां से जेसीबी से अवैध कब्जा को हटवाया गया। उन्होंने बताया कि निर्माणाधीन भवन में चर्च जैसा तो कुछ नहीं मिला और इसे भवन ही कहा जा सकता है। फिलहाल अवैध कब्जा को हटवा दिया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोंडागांव में 23-24 जून को गायत्री जयंती महोत्सव:मोटरसाइकिल शोभायात्रा और 9 कुंडीय महायज्ञ और धर्मसभा का आयोजन

June 22, 2026

योग आयोग अध्यक्ष बोले- स्कूली पाठ्यक्रम में योग अनिवार्य होगा:अस्पतालों में तैनात होंगे योग थेरेपिस्ट, मनेन्द्रगढ़ पहुंचने पर संजय अग्रवाल का हुआ स्वागत

June 22, 2026

मुख्यमंत्री साय करेंगे करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन:राजनांदगांव में प्रगतिशील किसान सम्मेलन में होंगे शामिल, सुरक्षा और ट्रैफिक के कड़े इंतजाम

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074929
Views Today : 9
Views Last 7 days : 2655
Views Last 30 days : 9075
Total views : 103017
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.