Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » महापौर बोलीं- रायपुरा-चंगोराभाठा जल कनेक्शन अलग करें:टैंकर बढ़ाने पर भी जोर, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी
Breaking News

महापौर बोलीं- रायपुरा-चंगोराभाठा जल कनेक्शन अलग करें:टैंकर बढ़ाने पर भी जोर, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

By adminApril 26, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1777212304 whatsapp image 2026 04 24 at 91530 pm 1777205424
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 04 24 at 91530 pm 1777205424
रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे ने शहर में गहराते जल संकट को लेकर अधिकारियों पर सख्ती दिखाई है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि स्वीकृत करीब 45 लाख रुपए की राशि से रायपुरा और चंगोराभाठा के जलप्रदाय कमांड एरिया को अलग किया जाए, ताकि पानी की समस्या का स्थायी समाधान हो सके। महापौर ने कहा कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण ही वर्तमान जल संकट की स्थिति बनी है। चंगोराभाठा क्षेत्र में जरूरत के मुताबिक तत्काल टैंकर उपलब्ध कराने और उपयुक्त स्थानों पर पानी टंकियां स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। जरूरत पड़ने पर तकनीकी परीक्षण कर नई पानी टंकी निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजने की बात भी कही गई है। दो दिन लगातार दौरा, अधिकारियों को लगाई फटकार
महापौर ने लगातार दो दिनों तक चंगोराभाठा क्षेत्र का दौरा कर जल समस्या की समीक्षा की। नगर निगम जोन-8 कार्यालय में पार्षदों और अधिकारियों की बैठक लेकर उन्होंने साफ कहा कि पूर्व में दिए गए निर्देशों के बावजूद कार्रवाई नहीं होना गंभीर लापरवाही है। उन्होंने बताया कि पहले स्वीकृत 90 लाख रुपए के कार्य बिना उचित प्लानिंग के किए गए, जिसके चलते आज जल संकट गहराया है। नई पाइपलाइन से अलग होंगे दोनों क्षेत्र
रायपुरा और चंगोराभाठा के जलप्रदाय क्षेत्र को अलग करने के लिए डीआई पाइपलाइन बिछाने का टेंडर 23 अप्रैल 2026 को जारी किया गया है, जबकि इसे 25 मई 2026 को खोला जाएगा। वर्तमान में 32 लाख लीटर क्षमता वाली चंगोराभाठा पानी टंकी से जोन-5 के कई वार्डों भक्त माता कर्मा वार्ड 67, डॉ. खूबचंद बघेल वार्ड 68 और माधवराव सप्रे वार्ड 69 में पानी सप्लाई हो रही है। साथ ही भाठागांव टंकी से भी आंशिक जल आपूर्ति होती है। महापौर ने निर्देश दिए हैं कि रायपुरा पानी टंकी से पाइपलाइन विस्तार कर दोनों टंकियों के कमांड एरिया को अलग किया जाए, जिससे सप्लाई व्यवस्था बेहतर हो सके। जल आपूर्ति प्राथमिकता, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी महापौर ने गर्मी में पेयजल उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी बताते हुए अधिकारियों को सतत मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नई पाइपलाइन बिछाने या नए कनेक्शन देने से पहले जल उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि पुराने उपभोक्ताओं की सप्लाई प्रभावित न हो। साथ ही चेतावनी दी कि जल समस्या से जुड़ी शिकायतों के समाधान में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोंडागांव में 23-24 जून को गायत्री जयंती महोत्सव:मोटरसाइकिल शोभायात्रा और 9 कुंडीय महायज्ञ और धर्मसभा का आयोजन

June 22, 2026

योग आयोग अध्यक्ष बोले- स्कूली पाठ्यक्रम में योग अनिवार्य होगा:अस्पतालों में तैनात होंगे योग थेरेपिस्ट, मनेन्द्रगढ़ पहुंचने पर संजय अग्रवाल का हुआ स्वागत

June 22, 2026

मुख्यमंत्री साय करेंगे करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन:राजनांदगांव में प्रगतिशील किसान सम्मेलन में होंगे शामिल, सुरक्षा और ट्रैफिक के कड़े इंतजाम

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074929
Views Today : 9
Views Last 7 days : 2655
Views Last 30 days : 9075
Total views : 103017
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.