Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » जूता कारोबारी ने पटवारी से मिलकर किया फर्जीवाड़ा:खुलेआम घूम रहा कूटरचना और धोखाधड़ी का आरोपी व्यावसायी, 3 डिसमिल जमीन को रिकार्ड में दिखाया 6
Breaking News

जूता कारोबारी ने पटवारी से मिलकर किया फर्जीवाड़ा:खुलेआम घूम रहा कूटरचना और धोखाधड़ी का आरोपी व्यावसायी, 3 डिसमिल जमीन को रिकार्ड में दिखाया 6

By adminJune 17, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
img 20260614 wa0018 1781680986
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



img 20260614 wa0018 1781680986
राजस्व रिकार्ड में कूट रचना और फर्जीवाड़ा करने के आरोपी जूता कारोबारी एफआईआर दर्ज होने के बाद भी खुलेआम घूम रहा है। आरोप है कि सिविल लाइन पुलिस उसे इस केस में जेल जाने से बचने के लिए जमानत लेने की छूट दी है। आरोपी व्यावसायी ने 15 साल पहले पटवारी से मिलकर राजस्व रिकॉर्ड में ओवर राइटिंग कर कस्तूरबा नगर में पॉश लोकेशन की जमीन को 3 से 6 डिसमिल बनाया। फिर उसे 2011 में दो अलग-अलग लोगों को मोटी कीमत पर बेच भी दी। सिंधी कॉलोनी निवासी किशोर दयालानी पिता डूलाराम दयालानी जूता व्यावसायी है। गोलबाजार और पुराना बस स्टैंड स्थित राजीव प्लाजा में किशोर बूट हाउस और फूट वियर के नाम पर उसकी दुकान है। उन्होंने 16 जनवरी 2009 को कस्तूरबा नगर जरहाभाठा खसरा नं. 54/25 में लोईस हीराधर और श्वेता हीराधर से एक खुली भूमि खरीदी थी। रजिस्ट्री और तत्कालीन बी-1 वर्ष 2002 से 2006 के रिकॉर्ड के अनुसार जमीन का कुल रकबा 0.012 हेक्टेयर यानी 3 डिसमिल 1295 वर्गफुट था। पटवारी से मिलीभगत कर कूटरचना कर बढ़ाया रकबा
आरोप है कि किशोर दयालानी ने तत्कालीन हल्का पटवारी धीरेंद्र सिंह और अन्य राजस्व अधिकारियों के साथ मिलकर पूरा षड्यंत्र रचा। वर्ष 2006-07 से 2010-11 के मूल खसरा फॉर्म पी-2 में बकायदा ओवरराइटिंग की गई। सरकारी दस्तावेज पर पेन चलाकर 0.012 हेक्टेयर को 0.024 हेक्टेयर लिख दिया गया। दो लोगों को बेच दी बेसकीमती जमीन
जमीन कागजों पर दोगुनी होते ही किशोर दयालानी ने इसके 3-3 डिसमिल के दो हिस्से किए। 14 मार्च 2011 को उसने एक हिस्सा अनिल मोटवानी को और दूसरा हिस्सा रेशमा मोटवानी को मोटी कीमत पर रजिस्ट्री कर बेच दी। यानी जितनी जमीन खरीदी नहीं, उससे दोगुनी जमीन बेचकर लाखों का खेल कर दिया। खरीदारों का आरोप- जमानत का लाभ देने पुलिस ने दी छूट
इस मामले की जांच सिविल लाइन पुलिस ने की। पुलिस ने दस्तावेजों की जांच के बाद मामले में कूटरचना और धोखाधड़ी करना पाया। मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा ललिता कुमारी बनाम उत्तर प्रदेश राज्य मामले में दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए पुलिस ने बिना देरी किए धोखाधड़ी, सरकारी दस्तावेजों में कूटरचना, फर्जी दस्तावेज तैयार करना और अपराधिक षड्यंत्र का मामला दर्ज किया है। अब खरीदारों का आरोप है कि केस दर्ज होने व साक्ष्य जुटाने के बाद भी पुलिस आरोपी व्यावसायी को गिरफ्तार नहीं कर रही है। उसे जमानत का लाभ देने के लिए मौका दे रही है। जबकि, आरोपी खुलेआम अपनी दुकान में बैठ रहा है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh Sand Smuggling Murder | BJP Leader Burnt Alive

June 19, 2026

23 जून को होगी साय कैबिनेट बैठक:मंत्रालय में कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर, वित्त-स्वास्थ्य, कृषि और बुनियादी ढांचे के बिंदुओं पर होगी चर्चा

June 19, 2026

उमेश पटेल बोले- बढ़ी हुई बिजली दरें वापस ले सरकार:जशपुर में कहा- स्मार्ट मीटरों को हटाया जाए, UP गवर्नमेंट वापस ले चुकी है योजना

June 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074676
Views Today : 97
Views Last 7 days : 5585
Views Last 30 days : 9741
Total views : 102734
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.