![]()
दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई पुलिस ने एक आदतन अपराधी को बटनदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। 29 अक्टूबर को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि भिलाई-03 नूतन चौक, मरघट रोड बाड़ी के पास एक युवक हाथ में बटनदार चाकू लेकर लोगों को डराने और धमकाने की हरकत कर रह
.
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि एक व्यक्ति हाथ में चाकू लहराते हुए आम नागरिकों को आतंकित कर रहा है।
टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को मौके से पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान राहुल साहू (22 साल) के रूप में हुई। वह पुरानी भिलाई का रहने वाला है।
आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया मामला
पुलिस ने आरोपी के पास से एक बटनदार चाकू जब्त किया और उसके खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पहले भी कई अपराधों में रह चुका है शामिल
पुलिस जांच में सामने आया है कि राहुल साहू आदतन अपराधी है और पूर्व में भी वह कई आपराधिक घटनाओं, विशेषकर मारपीट जैसे मामलों में शामिल रह चुका है। पुलिस का मानना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं की जाती तो आरोपी किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता था।
पुलिस ने बताया कि अवैध हथियारों के खिलाफ जिले में चलाया जा रहा अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी जो समाज में भय का माहौल बनाने की कोशिश करते हैं।
<
