भास्कर न्यूज | बालोद बुधवार को डौंडी थाना क्षेत्र के दल्लीराजहरा–अंतागढ़ रेलवे पटरी पर सल्हाईटोला स्टॉपेज के पास ट्रेन के आगे कूदकर जितेश्वर हल्बा और लिलिशा उइके ने आत्महत्या कर ली। सुबह 3.30 से 4 बजे के बीच दल्लीराजहरा से अंतागढ़ जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद लोको पायलट ने रेलवे पुलिस फोर्स को सूचना दी। आरपीएफ और डौंडी पुलिस ने दोनों के शव विक्षप्त स्थिति में पटरी के बीच पाए गए। युवक का एक हाथ और सिर धड़ से अलग मिला। जबकि युवती पास मंे ही मृत अवस्था में मिली। घटनास्थल से 100 मीटर के दायरे में एक बाइक भी बरामद हुई है। जो मृतक की बताई जा रही है। डौंडी थाना प्रभारी उमा ठाकुर ने बताया कि युवक की पहचान लोहारा क्षेत्र के कुम्हालोरी निवासी 23 वर्षीय जितेश्वर हल्बा और लड़की डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम साल्हे निवासी 17 वर्षीय लिलिशा उइके के रूप में की है।
<
