भास्कर न्यूज | पलारी स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय अरमरीकला में कक्षा 1 से 12वीं में प्रवेश हेतु आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 9 मई कर दी गई है। प्राचार्य पीएल साहू एवं प्रवेश प्रभारी जीआर साहू ने बताया कि अब इच्छुक अभिभावक ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं। यदि रिक्त सीटों की तुलना में अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं तो प्रवेश प्रक्रिया लॉटरी के माध्यम से की जाएगी।
<
