बालोद | भिलाई स्टील प्लांट तथा तालाबों में भराव के लिए पानी छोड़े जाने के कारण तांदुला बांध का जलस्तर कम हो गया है। वर्तमान में भीषण गर्मी का मौसम जारी है और अभी दो महीने तक गर्मी बने रहने की संभावना है, जिससे जल संकट की आशंका बढ़ गई है। यदि पानी का सही प्रबंधन नहीं किया गया तो आने वाले समय में पेयजल और सिंचाई दोनों के लिए समस्या उत्पन्न हो सकती है। तालाबों में छोड़े जा रहे पानी का समुचित उपयोग किया जाए और अनावश्यक रूप से पानी बहकर व्यर्थ न जाए। इसका ध्यान रखा जाए।
<
