छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में महानदी के बीच एक टापू पर मंदिर का पुजारी फंस गया। शुक्रवार (3 अक्टूबर) को इतवारी राम कश्यप (65 साल) नवीन जोरातराई गांव के पास स्थित कबीर मंदिर में पूजा करने गए थे, तभी महानदी में अचानक जलस्तर बढ़ गया और वे वहीं फंस गए।
.
मामला कुरुद थाना क्षेत्र का है। सूचना मिलने पर नगर सेना बाढ़ बचाव दल और पुलिस मौके पर पहुंच गई है, और पुजारी को बचाने के लिए रेस्क्यू की तैयारी की जा रही है। फिलहाल कई घंटे से वे वहीं पर फंसे है।

नदी में पानी का बहाव तेज
जानकारी के अनुसार, पुजारी इतवारी राम कश्यप सुबह महानदी पार कर मंदिर पहुंचे थे। पूजा-अर्चना के दौरान नदी में पानी का बहाव तेज हो गया और जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे वे टापू पर ही फंस गए। कई घंटों से वे टापू पर ही फंसे हुए हैं।
सुरक्षित वापस लाने प्रयास जारी
ग्रामीणों की नजर पड़ने पर उन्होंने पुजारी तक संदेश पहुंचाया कि वे टापू पर ही सुरक्षित रहें और कोई हलचल न करें। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ भी जमा हो गई है। बचाव दल द्वारा पुजारी को सुरक्षित वापस लाने के प्रयास जारी हैं।
<
