Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » डीजे संचालक के लापता बेटे का शव बरामद:कोरबा के टाइगर प्वाइंट पर 200 फीट गहरी खाई में मिला, पुलिस जांच में जुटी
Breaking News

डीजे संचालक के लापता बेटे का शव बरामद:कोरबा के टाइगर प्वाइंट पर 200 फीट गहरी खाई में मिला, पुलिस जांच में जुटी

By adminJune 4, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1efc3d7d d855 4978 b7fd 435511c9f587 1780567748285
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



1efc3d7d d855 4978 b7fd 435511c9f587 1780567748285
कोरबा जिले में दो दिन से लापता डीजे संचालक के बेटे का शव गुरुवार सुबह टाइगर प्वाइंट के पास करीब 200 फीट गहरी खाई से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान नवनीत सिंह के रूप में हुई है। वह डीजे संचालक कर्मेंद सिंह के पुत्र और जिला अधिवक्ता संघ कोरबा के सदस्य रोमेश सिंह के भांजे थे। नवनीत 2 जून की रात से लापता थे, जिसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की थी। सोशल मीडिया पर मिली सूचना, खाई में दिखा बाइक 3 जून की शाम सोशल मीडिया के जरिए सूचना मिली कि बालको-लेमरू मुख्य मार्ग स्थित टाइगर प्वाइंट क्षेत्र की गहरी खाई में एक बाइक दिखाई दे रहा है। सूचना मिलने पर बालको पुलिस को अवगत कराया गया। रात में परिजन और अधिवक्ता साथी भी मौके पर पहुंचे और युवक की तलाश की, लेकिन अंधेरा और दुर्गम इलाके के कारण खोजबीन में सफलता नहीं मिल सकी। सुबह चलाया गया सर्च ऑपरेशन गुरुवार सुबह दोबारा तलाश अभियान शुरू किया गया। इस दौरान करीब 200 फीट गहरी खाई में एक शव दिखाई दिया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया, जिसकी पहचान नवनीत सिंह के रूप में हुई। वाहन दुर्घटना की आशंका, जांच जारी शुरूआती तौर पर आशंका जताई जा रही है कि युवक किसी वाहन दुर्घटना का शिकार होकर खाई में गिर गया होगा। हालांकि, मौत किन परिस्थितियों में हुई और घटना का वास्तविक कारण क्या है, इसका खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि युवक के लापता होने की सूचना मिलने के बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। शव मिलने के बाद मौके पर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि शव की स्थिति से प्रतीत होता है कि मौत दो से तीन दिन पहले हुई होगी। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मतांतरित व्यक्ति के अंतिम संस्कार पर विवाद:धमतरी में प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद ईसाई कब्रिस्तान में दफनाया गया शव

June 4, 2026

ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे आने से मासूम की मौत:मनेंद्रगढ़ में हादसा, चालक के खिलाफ FIR दर्ज, जांच जारी

June 4, 2026

CSEB ने अभिनव इन्फ्रा का ठेका 3 महीने बढ़ाया:अवधि खत्म होने के बाद मिला एक्सटेंशन, शिकायतों पर SE ने जांच का दिया आश्वासन

June 4, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072842
Views Today : 35
Views Last 7 days : 1369
Views Last 30 days : 5725
Total views : 96369
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.