![]()
.
आदर्श बालक हायर सेकेंड्री स्कूल में पदस्थ व्यायाम शिक्षक मनोज बक्शी ने सेवानिवृत्ति पर देहदान की घोषणा की। वे 14 साल तक इस स्कूल में विभिन्न कार्यो को जिम्मेदारी से पूरी किए। विद्यालय में आयोजित विदाई-सम्मान समारोह में मनोज ने अपने गुरु नारायण प्रसाद साहू और श्याम सुंदर पुरी का सम्मान करते हुए पूजा-अर्चना, शाल, श्रीफल और प्रतीक चिन्ह भेंट किया।
प्राचार्य ठाकुर दास जांगड़े और शिक्षक चित्र रेखा ठाकुर ने उनके उत्कृष्ट कार्यों की जानकारी दी। सहायक संचालक कोसले ने उनके सहयोगात्मक और समर्पित शिक्षक होने की बात कही। बक्शी ने कहा कि मैं हमेशा अपने विद्यार्थियों और संस्था के लिए समर्पित रहा हूं। अब अपने देह को मरणोपरांत मेडिकल छात्रों और चिकित्सा अनुसंधान के लिए समर्पित करता हूं। शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष गौरव साहू, सहायक संचालक सुख सागर प्रसाद कोशले, पार्षद राजू साहू, एसएस ठाकुर, महेश साहू, खीर मोहन, मनीष छाबड़ा, सतेंद्र प्रताप सिंह, नागेश्वर तिवारी, अजय शर्मा मौजूद थे।
<
