Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Suspicious body of a youth found in Durg | दुर्ग में युवक का संदिग्ध शव मिला: करवा चौथ की रात पत्नी इंतजार कर रही थी, सुबह लाश मिलने की खबर आई – durg-bhilai News
Breaking News

Suspicious body of a youth found in Durg | दुर्ग में युवक का संदिग्ध शव मिला: करवा चौथ की रात पत्नी इंतजार कर रही थी, सुबह लाश मिलने की खबर आई – durg-bhilai News

By adminOctober 11, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
fdf58138 a2cc 4663 ba03 5272e3670921 1760158555059
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


दुर्ग जिले में शनिवार सुबह बिजली ऑफिस के सामने एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला। मृतक की पहचान शिवपारा दुर्ग निवासी अनिल यादव (35) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि किसी ने उसकी हत्या की है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी मिले ह

.

घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहलई क्षेत्र की है। अनिल यादव की दो बेटियां हैं। परिवार के अनुसार, वह शुक्रवार रात करीब 11 बजे घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। उसकी पत्नी करवा चौथ का व्रत होने के कारण देर रात तक उसका इंतजार कर रही थी। अनिल ई-रिक्शा चलाने और पुताई का काम करता था।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हालांकि पुलिस ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट होने की बात कही है।

281fb206 0819 4b0d b76c e8e9c0a92636 1760158555063

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटनास्थल से पुलिस को एक एक्टिवा स्कूटी भी मिली है, जिसे जब्त कर थाने ले जाया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। घटनास्थल की बारीकी से जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।

मृतक अनिल यादव (35)

मृतक अनिल यादव (35)

शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका

कोतवाली थाना प्रभारी तापेश्वर नेताम ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान हैं, जिससे हत्या की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने रात के समय क्षेत्र में कुछ संदिग्ध आवाजें सुनने की बात कही है, जिसके आधार पर पुलिस सीसीटीवी रिकॉर्डिंग खंगाल रही है।

मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने फिलहाल मामले को संदिग्ध मृत्यु के रूप में दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायगढ़ के बिरहोर बच्चे अंग्रेजी माध्यम में कर रहे पढ़ाई:बीच में छोड़ देते थे पढ़ाई, जेपीएल के प्रयासों से सुधर रहा जीवन

June 18, 2026

सरगुजा में ग्रामीण कृषि-विस्तार अधिकारी से 57 लाख की ठगी:एक करोड़ पांच लाख का होम लोन स्वीकृत करा ली राशि,बैंकों ने थमाया वसूली का नोटिस

June 18, 2026

सूरजपुर में पोखरी से युवक का शव मिला:पत्थर बांधकर फेंकी गई थी लाश, हत्या की आशंका, DDRF और SDRF ने किया रेस्क्यू

June 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074589
Views Today : 49
Views Last 7 days : 5573
Views Last 30 days : 9813
Total views : 102619
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.