Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » सूरजपुर में पोखरी से युवक का शव मिला:पत्थर बांधकर फेंकी गई थी लाश, हत्या की आशंका, DDRF और SDRF ने किया रेस्क्यू
Breaking News

सूरजपुर में पोखरी से युवक का शव मिला:पत्थर बांधकर फेंकी गई थी लाश, हत्या की आशंका, DDRF और SDRF ने किया रेस्क्यू

By adminJune 18, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
dd4139d2 0647 4ff3 8a55 6d6203fc3a75 1781765596178
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



dd4139d2 0647 4ff3 8a55 6d6203fc3a75 1781765596178
सूरजपुर जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र स्थित करमपुर पोखरी में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव के साथ पत्थर बंधे होने के कारण हत्या कर साक्ष्य छिपाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने पोखरी में एक शव दिखाई देने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि शव पत्थरों से बंधा हुआ है, जिससे यह संदेह गहरा गया कि युवक की हत्या के बाद शव को पानी में फेंककर ठिकाने लगाने की कोशिश की गई है। DDRF और SDRF की टीम ने शव को पानी से बाहर निकला सूचना मिलते ही डीडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को मौके पर बुलाया गया। दोनों टीमों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान शुरू कर शव को पोखरी से बाहर निकालने की कार्रवाई की। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। पहचान और मौत के कारणों की जांच जारी पुलिस फिलहाल मृतक की पहचान करने और घटना से जुड़े तथ्यों को जुटाने में लगी हुई है। आसपास के गांवों में गुमशुदा व्यक्तियों की जानकारी भी खंगाली जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। हालांकि शव की स्थिति और पत्थर बंधे होने के कारण पुलिस हत्या की आशंका को प्रमुखता से जांच रही है। हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक कौन था, उसकी हत्या कब हुई और उसे पोखरी तक कैसे पहुंचाया गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामले की जांच सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो सकेगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सरगुजा में ग्रामीण कृषि-विस्तार अधिकारी से 57 लाख की ठगी:एक करोड़ पांच लाख का होम लोन स्वीकृत करा ली राशि,बैंकों ने थमाया वसूली का नोटिस

June 18, 2026

धमतरी में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन:पेट्रोल-डीजल, बिजली और खाद की महंगाई पर कलेक्ट्रेट का घेराव किया, नारेबाजी की

June 18, 2026

दुर्ग में रेलवे लाइन किनारे चला बुलडोजर:हाईकोर्ट के आदेश पर 4 दुकानें ढहीं; 33 को स्टे मिलने से कार्रवाई टली

June 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074581
Views Today : 41
Views Last 7 days : 5565
Views Last 30 days : 9805
Total views : 102611
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.