Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Suspected of having an affair with his wife, he stabbed her in the heart and killed her. | पत्नी से अफेयर का शक, दिल में चाकू गोदकर मारा: मड़ई में साथ घूमते देख लिया; दामाद-ससुर ने मिलकर हत्या की – Chhattisgarh News
Breaking News

Suspected of having an affair with his wife, he stabbed her in the heart and killed her. | पत्नी से अफेयर का शक, दिल में चाकू गोदकर मारा: मड़ई में साथ घूमते देख लिया; दामाद-ससुर ने मिलकर हत्या की – Chhattisgarh News

By adminOctober 30, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 1371761733388 1761800614
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक युवक की हत्या मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी रिश्ते में दामाद और ससुर हैं। पति को शक था कि उसकी पत्नी का युवक से अवैध संबंध है। इसी शक में उसने ससुर के साथ मिलकर युवक को मार डाला। मामला केरेगा

.

घटना 25 अक्टूबर को मातर मड़ई कार्यक्रम के दौरान हुई। ग्राम माकरदोना बेहड़ापारा में मातर मड़ई का कार्यक्रम था जहां एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। उसका खून से लथपथ शव कार्यक्रम स्थल से करीब 200 मीटर दूर मिला।

इसी रात हमलावरों ने युवक पर चाकू से 5 से ज्यादा वार किए थे। 2 वार दिल के पास थे। बताया जा रहा है आरोपी ने अपनी पत्नी को युवक साथ घूमते देख लिया था।

पत्नी से अवैध संबंध के शक में पति ने युवक को चाकू से हत्या कर दी।

पत्नी से अवैध संबंध के शक में पति ने युवक को चाकू से हत्या कर दी।

धारदार हथियार से मारने की पुष्टि

मृतक की पहचान ग्राम झूरातराई के रहने वाले भानु प्रताप मांडवी (24) के रूप में हुई। मौके पर पहुंची पुलिस और FSL टीम ने जांच की। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला कि युवक की हत्या हुई है। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि किसी धारदार हथियार से युवक पर हमला किया है।

आटा चक्की में करता था काम

भानु प्रताप मांडवी धमतरी में आटा चक्की में काम करता था। भानु प्रताप 23 अक्टूबर को काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था और 24 अक्टूबर को मातर मड़ई के लिए अपने चाचा पुनूराम मांडवी के घर माकरदोना आया हुआ था।

मृतक के भाई राकेश मांडवी ने बताया कि भानु प्रताप के शरीर पर चाकू से 5 से ज्यादा बार मारा था। जिसमें 2 वार दिल के पास लगे थे।

युवक का खून से लथपथ शव मातर मड़ई के कार्यक्रम स्थल से करीब 200 मीटर दूर मिला।

युवक का खून से लथपथ शव मातर मड़ई के कार्यक्रम स्थल से करीब 200 मीटर दूर मिला।

मड़ई में पत्नी को भानुप्रताप के साथ घूमते देखा था

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि मुकेश विश्वकर्मा ने मातर मड़ई के कार्यक्रम में पत्नी को भानु प्रताप के साथ घूमते देख लिया था। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद भी हुआ था। इस दौरान मुकेश ने पत्नी को थप्पड़ भी मारा था।

दरअसल, मुकेश को पहले से अपनी पत्नी और भानुप्रताप के बीच अवैध संबंध शक था। इसी के चलते उसी रात आरोपी ने गुस्से में आकर भानु प्रताप मंडावी की चाकू से हमलाकर हत्या कर दी। इस वारदात में उसके ससुर दुर्जन विश्वकर्मा ने भी साथ दिया।

युवक की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी दामाद और ससुर को गिरफ्तार किया।

युवक की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी दामाद और ससुर को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने जुर्म कबूला

इस संदेह पर पुलिस ने आरोपी दामाद मुकेश विश्वकर्मा और उसके ससुर दुर्जन विश्वकर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों आरोपियों हत्या के जुर्म को स्वीकार कर लिया।

आरोपी मुकेश विश्वकर्मा ने बताया कि उसने पारिवारिक विवाद और अपनी पत्नी से अवैध संबंध के चलते भानु प्रताप की हत्या की। उसके ससुर दुर्जन ने भी घटना के दौरान मृतक पर 2 बार चाकू से हमला किया था।

पुलिस ने घटना में इस्तेमाल स्टील का सब्जी काटने वाला चाकू जब्त कर लिया है और दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

normal text quote 4 1761751804

……………………………………

इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें….

धमतरी में युवक की चाकू से गोदकर हत्या:मातर मड़ई में चाचा के घर आया था, शरीर पर 5 से ज्यादा वार,आरोपियों तलाश में पुलिस

धमतरी जिले में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई

धमतरी जिले में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। शनिवार को उसका खून से लथपथ शव मातर मड़ई के कार्यक्रम स्थल से करीब 200 मीटर दूर मिला। घटना के बाद से गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सुशासन तिहार शिविर में 2 दिन में 728 आवेदन:पीएम-आवास से राशन कार्ड तक में नाम जुड़वाने आवेदन, कलेक्टर-विधायक ने भी सुनी लोगों की समस्याएं

May 9, 2026

कुएं से निकलते ही ग्रामीणों की तरफ दौड़ा तेंदुआ,VIDEO:जान बचाने तालाब में कूदे लोग, बिना ट्रेंकुलाइज किए रेस्क्यू, 20 गांवों में धारा 163 लागू

May 9, 2026

पुलिया निर्माण धीमा होने से आवागमन प्रभावित

May 9, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069820
Views Today : 23
Views Last 7 days : 307
Views Last 30 days : 3568
Total views : 90866
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.