Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Surajpur double murder case Kuldeep Sahu mastermind NSUI leader CK Chaudhary | पुलिसकर्मी की पत्नी को रेपकर धारदार हथियार से काटा: बेटी के कपड़े उतारकर चाकू मारे, कातिलों में NSUI नेता,कबाड़ कारोबारी, अबतक 33 गवाह कोर्ट में पेश – Chhattisgarh News
Breaking News

Surajpur double murder case Kuldeep Sahu mastermind NSUI leader CK Chaudhary | पुलिसकर्मी की पत्नी को रेपकर धारदार हथियार से काटा: बेटी के कपड़े उतारकर चाकू मारे, कातिलों में NSUI नेता,कबाड़ कारोबारी, अबतक 33 गवाह कोर्ट में पेश – Chhattisgarh News

By adminOctober 19, 2025No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 19 1760852406
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


सूरजपुर डबल मर्डर केस में 5 आरोपी जेल में बंद हैं। 33 गवाह कोर्ट में पेश हो चुके हैं।

सूरजपुर में हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी और बेटी को 3 कातिलों ने मिलकर काट डाला। पुलिसकर्मी की पत्नी से रेप कर हत्या की गई, जबकि मासूम बेटी को कई चाकू मारे। इसके बाद मां-बेटी को नग्न कर लाश घर से 5 किलोमीटर दूर फेंक दिए थे।

.

डबल मर्डर केस में 5 आरोपी जेल में बंद हैं। हत्याकांड का मास्टरमाइंड कुलदीप साहू है। NSUI नेता CK चौधरी समेत 3 लोगों ने मिलकर मर्डर किया। 2 और साथियों ने भागने में मदद की थी। आरक्षक पर खौलता तेल फेंका था और पुलिस पर फायरिंग की थी।

वारदात के बाद भड़के लोगों ने मुख्य आरोपी कुलदीप साहू की गाड़ियों में आग लगा दी थी। चक्काजाम कर प्रदर्शन किया था। आरोपियों के एनकाउंटर की मांग उठी थी। बवाल के बीच सरकार ने एसपी MR अहिरे को हटा दिया था। हालांकि सूरजपुर सिटी कोतवाली थाना प्रभारी विमलेश दुबे अभी भी वहीं पदस्थ हैं।

अभियोजन पक्ष के वकील संजय अंबष्ट ने बताया कि डबल मर्डर केस सूरजपुर के फास्ट ट्रैक कोर्ट में विचाराधीन है। अब तक 33 से अधिक गवाहों की गवाही पूरी हो गई है। पुलिस, फोरेंसिक और साइबर सेल की गवाही बाकी है। जल्द ही बयान दर्ज किए जाएंगे। कोर्ट में ट्रायल चल रहा है। मामला रेयर ऑफ रेयरेस्ट है। पढ़िए इस केस में अब तक क्या-क्या हुआ ?

vouj4a 1760447232

सबसे पहले पढ़िए कैसे शुरू हुआ विवाद और डबल मर्डर हो गया ?

दरअसल, 9 अक्टूबर की रात शहनाज अख्तर का जगराता कार्यक्रम था। हत्याकांड का मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के भाई संदीप साहू का नवापारा के कुछ लड़कों से झगड़ा हुआ था। 2 दिन बाद पुलिस संदीप साहू को भाजपा नेताओं के दबाव में उठाकर ले गई। इसके बाद थाने में बेदम पीटा।

हालांकि संदीप साहू के खिलाफ कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। इसे लेकर कुलदीप साहू भड़का हुआ था। कुलदीप साहू ने अपने भाई के साथ मारपीट करने वालों को टारगेट किया। इसमें पुलिसकर्मी भी शामिल था, जिसकी पत्नी और बेटी की हत्या हुई। उससे कुलदीप का पुराना विवाद भी था।

हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या के बाद आरोपियों के खिलाफ भड़का आक्रोश।

हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या के बाद आरोपियों के खिलाफ भड़का आक्रोश।

तलवार से काट देने की धमकी देते हुए भाग निकला

13 अक्टूबर की शाम आरोपी कुलदीप साहू अपने साथियों आर्यन विश्वकर्मा, चंद्रकांत चौधरी और रिंकू सिंह के साथ पुराने बस स्टैंड में बैठा था। रात करीब 9 बजे कॉन्स्टेबल घनश्याम सोनवानी ने देखा तो जिला बदर कुलदीप साहू को पकड़ने की कोशिश की।

इस दौरान कुलदीप साहू ने आरक्षक घनश्याम सोनवानी पर खौलता तेल डाल दिया था। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर 13 अक्टूबर को कुलदीप को खोजने के लिए हेड कॉन्स्टेबल​​ भी निकला था। इस दौरान कुलदीप ने हेड कॉन्स्टेबल पर गाड़ी चढ़ाने की भी कोशिश की थी। तलवार से काट देने की धमकी भी दी थी।

image 2025 10 14t184913278 1760447892

शाम को धमकी दी, रात में पत्नी-बेटी को काट डाला

13 अक्टूबर की शाम कुलदीप ने हेड कॉन्स्टेबल को धमकी दी। इसके बाद रात होते ही हेड कॉन्स्टेबल के घर पहुंचा। घर में हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी से रेप किया, फिर चाकू से काटा। इसके बाद बेटी को चाकू से काटा और कपड़े उतारकर दोनों लाशें घर से 5 किलोमीटर दूर फेंक दिए।

14 अक्टूबर को मिली मां-बेटी की लाश

हेड कॉन्स्टेबल ड्यूटी के बाद रात में जब घर पहुंचा तो खून ही खून बिखरा मिला। पत्नी और बेटी घर में नहीं थे। दीवारें और फर्श खून से सना हुआ था। रातभर पत्नी-बेटी को हेड कॉन्स्टेबल रातभर खोजता रहा, लेकिन मिले नहीं। 14 अक्टूबर को घर से 5 किलोमीटर दूर नग्न हालत में लाशें मिलीं थीं।

t15cf3 1760449107

पुलिस पर फायरिंग कर भागा था मुख्य आरोपी

वारदात की रात पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की थी। मुख्य आरोपी कुलदीप साहू ने तत्कालीन विश्रामपुर थाना प्रभारी की टीम पर फायरिंग की थी और भाग निकला था। कुलदीप साहू भागकर झारखंड चला गया था। एनकाउंटर के डर से वह वापस लौट रहा था। बलरामपुर पुलिस टीम ने उसे बस स्टैंड में उतारकर पकड़ लिया था।

आरोपियों का पुतला फांसी पर लटकाया

संयुक्त पुलिस परिवार ने आरोपियों को फांसी देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान आरोपियों के पुतलों को फांसी दी गई। उक्त मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर 15 दिनों में आरोपियों को फांसी देने की मांग संयुक्त पुलिस परिवार ने की थी।

इसके साथ ही वारदात से आक्रोशित लोगों ने कुलदीप साहू के घर और गोदाम के बाहर खड़ी गाड़ियों में आग लगा दी। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भीड़ उग्र हो गई थी। इसके बाद सरगुजा आईजी ने पुलिसकर्मियों के साथ मार्च निकाला था। वहीं आरोपियों को लेकर सियासत भी तेज हुई थी। कांग्रेस-बीजेपी एक दूसरे पर हमलावर थे।

हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या के बाद भीड़ ने आरोपियों के घर पर हमला किया।

हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या के बाद भीड़ ने आरोपियों के घर पर हमला किया।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद जोड़ी गई रेप की धाराएं

पुलिस ने हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी और बेटी के शवों का पोस्टमॉर्टम कराया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पत्नी से रेप की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने रेप की धाराएं जोड़ी हैं। इस मामले में अभी कोर्ट में सुनवाई चल रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश कर दिया है।

long text quote 3 1760456991
हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या से जुड़ी तस्वीरें देखिए।

हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या से जुड़ी तस्वीरें देखिए।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायगढ़ में 29 दिनों में 37 की मौत; 71 घायल:कहीं शादी के दो दिन बाद दूल्हे की गई जान, तो कहीं पति-पत्नी को ट्रैलर ने रौंदा, सड़क दुर्घटनाओं में लगाम नहीं

April 30, 2026

रायपुर में प्रोजेक्ट सेकंड इनिंग प्राचार्यों की दो दिवसीय वर्कशॉप:टीम वर्क, परीक्षा परिणाम सुधार पर चर्चा, प्राचार्यों को नए तरीके अपनाने के निर्देश

April 30, 2026

कोरबा के SECL कुसमुंडा खदान में चलती डम्फर में आग:शॉर्ट सर्किट से लगी, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

April 30, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069273
Views Today : 87
Views Last 7 days : 941
Views Last 30 days : 4046
Total views : 90275
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.