Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » किसान ने जहर खाया, सरपंच पर खेत खोदने का आरोप:धमतरी में इलाज जारी,बिना नोटिस खुदाई से था नाराज,सरपंच बोले-निराधार है आरोप
Breaking News

किसान ने जहर खाया, सरपंच पर खेत खोदने का आरोप:धमतरी में इलाज जारी,बिना नोटिस खुदाई से था नाराज,सरपंच बोले-निराधार है आरोप

By adminJune 19, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
6e7f8828 ea0a 4dd4 a79e bd5733b2b200 1781863527334
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



6e7f8828 ea0a 4dd4 a79e bd5733b2b200 1781863527334
धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम भेंडरवानी में खेत में नाली निर्माण को लेकर विवाद के बीच एक किसान ने कथित रूप से जहर सेवन कर लिया। गंभीर हालत में किसान को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उसकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, किसान मिथलेश पटेल ने आरोप लगाया है कि गांव के सरपंच द्वारा बिना पूर्व सूचना दिए उनके खेत में नाली निर्माण के लिए खुदाई करवाई गई। किसान का कहना है कि इससे उसकी कृषि गतिविधियां प्रभावित हो रही थीं। इसी बात से परेशान होकर उसने जहर का सेवन कर लिया। भाई ने लगाए मनमानी के आरोप किसान के भाई विश्राम पटेल ने बताया कि जहर खाने के बाद मिथलेश ने कहा था कि सरपंच ने उसके खेत में नाली बनवा दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि नाली निर्माण के लिए पास में पर्याप्त सरकारी भूमि उपलब्ध होने के बावजूद उनके खेत का उपयोग किया जा रहा है। विश्राम पटेल का कहना है कि नाली निर्माण से पहले परिवार को कोई सूचना या नोटिस नहीं दिया गया, जिससे किसान मानसिक रूप से परेशान हो गया। डॉक्टर बोले- हालत खतरे से बाहर हॉस्पिटल में इलाज कर रहे डॉ. रवि किरण सिंद्दे ने बताया कि युवक ने किसी दवा का सेवन किया था। समय पर अस्पताल पहुंचने से उसकी जान बच गई। फिलहाल मरीज की हालत स्थिर है और वह चिकित्सकीय निगरानी में है। सरपंच ने आरोपों से किया इनकार मामले में सरपंच मिथलेश साहू ने किसान द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि नाली निर्माण का कार्य मनरेगा योजना के तहत स्वीकृत है और सभी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने किसी भी प्रकार की मनमानी से इनकार किया है। पुलिस में शिकायत की तैयारी किसान के परिजनों ने कहा है कि वे पूरे मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराएंगे। उनका आरोप है कि खेत में निर्माण कार्य शुरू करने से पहले उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई थी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

900 रुपए के लेनदेन में युवक की हत्या:दुर्ग में बेरहमी से पिटाई सिर कुचलकर कुएं में फेंका, 7 नाबालिग गिरफ्तार

June 19, 2026

बिलासपुर में टायर फटा, धमाके से 15-फीट उछले चार लोग,VIDEO:हादसे में हेल्पर की मौत, ऑपरेटर, मैकेनिक समेत 3 घायल, हवा भरते समय हुई घटना

June 19, 2026

राजनांदगांव में पांच साल के बच्चे को कुत्तों ने नोंचा,VIDEO:जमीन पर गिराया, काफी दूर तक दौड़ाया; पैरों, जांघों और पीठ पर हुए जख्म

June 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074710
Views Today : 141
Views Last 7 days : 5629
Views Last 30 days : 9785
Total views : 102778
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.