Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Students were duped in the name of providing online tasks. | ऑनलाइन टास्क खिलाने के नाम पर स्टूडेंट से ठगी: 3 बार पैसे दिए और फिर किश्तों ट्रांसफर कराए 1 लाख 60 हजार, प्रदेश में हर 20 मिनट में हो रही ठगी – Raipur News
Breaking News

Students were duped in the name of providing online tasks. | ऑनलाइन टास्क खिलाने के नाम पर स्टूडेंट से ठगी: 3 बार पैसे दिए और फिर किश्तों ट्रांसफर कराए 1 लाख 60 हजार, प्रदेश में हर 20 मिनट में हो रही ठगी – Raipur News

By adminOctober 10, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2025 05 25t1629186071748170718 1760082361
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


नेट परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट राहुल साहू को ऑनलाइन टास्क में पैसे कमाने का लालच देकर साइबर ठगों ने 1 लाख 60 हजार की चपत लगा दी।

.

gif cover17272750301729008498174092124617568885131 1760082233

स्टूडेंट में साइबर ठग की बातों के अनुसार उसके खाते में पैसा ट्रांसफर किया और रिफंड वापस ना मिलने पर आजाद चौक थाना पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच में लिया है। आजाद चौक थाना प्रभारी ने केस में एफआईआर दर्ज करने और जांच की पुष्टि की है।

इस तरह हुई पीड़ित के साथ ठगी

पुरानी बस्ती निवासी शिकायतकर्ता राहुल साहू ने पुलिस को बताया, कि 6 अक्टूबर से 8 अक्टूबर के बीच आरोपी साइबर ठग ने उससे संपर्क किया। टास्क में रेटिंग देने के नाम पर उससे चार किश्तों में पैसा ट्रांसफर कराया। ठग ने राहुल से संपर्क करने के लिए टेलीग्राम चैनल का इस्तेमाल किया।

ezgif 6 c1691fc6b117284402831736564982175482027017 1760082263

छत्तीसगढ़ में हर 20 मिनट में साइबर ठगी

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी 2023 से जून 2025 के बीच छत्तीसगढ़ में साइबर ठगी के 67 हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। इन मामलों में नागरिकों को कुल 791 करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि राज्य में औसतन हर 20 मिनट में साइबर फ्रॉड का एक नया मामला दर्ज हो रहा है। अकेले साल 2024 में ही 31 हजार से ज्यादा शिकायतें सामने आईं, जिनमें लोगों से 200 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की गई। वहीं, जनवरी 2024 से जुलाई 2025 तक के 18 महीनों में 1,301 मामलों में करीब 107 करोड़ रुपये का नुकसान दर्ज किया गया है।

दुर्ग और बिलासपुर भी साइबर ठगी के हॉटस्पॉट

रायपुर के बाद दुर्ग और बिलासपुर जिले भी साइबर अपराधों से सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में शामिल हैं। चिंताजनक बात यह है कि हजारों शिकायतों और भारी आर्थिक नुकसान के बावजूद अब तक सिर्फ 107 पीड़ितों को ही उनका पैसा वापस मिल पाया है। बैंकिंग फ्रॉड से जुड़े मामलों में अब तक महज तीन गिरफ्तारियां और सात सजा के मामले दर्ज हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, बड़ी संख्या में दर्ज शिकायतों का मतलब यह है कि ठगों ने धोखाधड़ी की नीयत से कॉल या संपर्क तो किया, भले ठगी हर बार सफल न हुई हो।

5 cover1688822306 1760082312

साइबर अपराधियों के निशाने पर छत्तीसगढिय़ा

पुलिस और साइबर सेल की जांच में सामने आया है कि बिहार, झारखंड, हरियाणा और दिल्ली जैसे राज्यों के साइबर गैंग बीमा, नौकरी और लोन के नाम पर लोगों को ठग रहे हैं। वहीं, राजस्थान के गिरोह सेक्सटॉर्शन जैसे मामलों में छत्तीसगढ़ के लोगों को जाल में फंसा रहे हैं। यानी साफ है कि राज्य अब देशभर के साइबर अपराधियों के लिए ‘सॉफ्ट टारगेट’ बन चुका है।

त्योहारों के मौसम में साइबर धोखाधड़ी का बढ़ा खतरा

त्योहारों के समय साइबर ठगी में वृद्धि का खतरा ज्यादा होता है। इस दौरान धोखेबाज फर्जी ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल, नकली यात्रा पैकेज और अविश्वसनीय ई-कॉमर्स ऑफर के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसा सकते हैं।

ऑनलाइन खरीदारी और टिकट बुकिंग बढ़ने के कारण अपराधी नकली वेबसाइट, हानिकारक लिंक और फर्जी यूपीआई पेमेंट अनुरोध के जरिए बैंकिंग जानकारी और खाते से पैसा चुरा सकते हैं।

medium text quote 211758865094 1760082325



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

करोड़ों के जमीन की फर्जी रजिस्ट्री,FIR दर्ज कराने के निर्देश:24 डिसमिल का सौदा कर कराई थी 3.17 एकड़ की रजिस्ट्री, 6 के खिलाफ शिकायत

June 16, 2026

बिलासपुर में कबाड़ माफिया के ठिकाने पर रेड:83 क्विंटल से अधिक 14.25 लाख की कबाड़ बरामद, रेलवे-लाइन के पार्ट्स भी मिले, 7 तस्कर गिरफ्तार

June 16, 2026

कबीरधाम एसपी की आउटर इलाकों में रेड:संवेदनशील इलाकों में की गश्त, शराब पीने वालों और यातायात नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा

June 16, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074333
Views Today : 864
Views Last 7 days : 5395
Views Last 30 days : 9721
Total views : 101921
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.