![]()
.
पश्चिम भारत विज्ञान मेला का आयोजन बुधवार को मेनोनाइट उमावि धमतरी में ब्लॉक स्तर पर हुआ। इस वर्ष के लिए मेला का मुख्य थीम विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत था। इसके अंतर्गत 7 उपविषयों पर ध्यान केंद्रित किया गया, जिनमें हरित ऊर्जा, उभरती प्रौद्योगिकी, जल प्रबंधन, स्वच्छता और स्वास्थ्य, सतत कृषि, मनोरंजन, और गणितीय मॉडल शामिल थे।
मेला में धमतरी ब्लॉक के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के मिडिल तथा हायर सेकेंडरी स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा लगभग 50 विज्ञान मॉडल और 10 विज्ञान आधारित नाटिकाएं प्रस्तुत की गईं। इसके अलावा, विज्ञान सेमिनार, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, व्यक्तिगत और टीम प्रोजेक्ट्स, टीएलएम प्रदर्शन, और शिक्षकों के लिए विशेष सेमिनार भी आयोजित हुए। प्रतियोगिताओं का सफल संचालन एवं निर्णय की भूमिका निभाने वालों में प्रतिमा साहू, नवीन खरे, मनोरमा खारिया, तारामति वैद्य, शोभा दुबे, सोनिया साहू, प्रमोद कमलवंशी, खिलावन साहू, मनमोहन दास, अनिल नागवंशी, परमेश्वरी सोनवानी और गोपाल साहू शामिल रहे।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता 17 को : ब्लॉक स्तर पर विजेता विद्यार्थी 17 अक्टूबर को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जो सेजेस बठेना में आयोजित होगी। इसमें धमतरी, नगरी, कुरूद और मगरलोड ब्लॉक से चयनित प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। जिला स्तर की प्रतियोगिता के विजेताओं को क्षेत्रीय प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका मिलेगा, जिसका आयोजन कांकेर जोन में होगा।
<
