Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh Poisoned Liquor Deaths | Village Probe
Breaking News

Chhattisgarh Poisoned Liquor Deaths | Village Probe

By adminJune 14, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
64 1781412903
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में पिछले कुछ महीनों के दौरान 8 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप है कि गांव के एक व्यक्ति ने शराब में जहर मिलाकर इन लोगों को पिलाया, जिससे उनकी मौत हो गई।

.

मामला कसडोल थाना क्षेत्र के खरवे गांव का है। शनिवार को पुलिस और प्रशासन की टीम ने एक कब्र खोदकर शव को बाहर निकाला और जांच के लिए सैंपल लिए। पीड़ित परिवारों की शिकायत के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम और फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल, पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और ग्रामीणों से पूछताछ कर अलग-अलग पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

ग्रामीणों के बीच यह चर्चा भी है कि रामसाय जायसवाल जमीन में गड़े कथित खजाने को पाने के लिए लोगों को जहरीली शराब पिलाकर उनकी हत्या कर रहा था। हालांकि, इस तरह की बातों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

देखिए पहले ये तस्वीरें-

पुलिस ने मेहतरू साहू की कब्र को खुदवाया और जांच के लिए सैंपल लिए।

पुलिस ने मेहतरू साहू की कब्र को खुदवाया और जांच के लिए सैंपल लिए।

मौके पर पुलिसकर्मी मौजूद रहे, जिनकी निगरानी में शव बाहर निकाला गया।

मौके पर पुलिसकर्मी मौजूद रहे, जिनकी निगरानी में शव बाहर निकाला गया।

कब्र खुदाई के दौरान पीड़ित पक्ष के लोग और ग्रामीण मौजूद रहे।

कब्र खुदाई के दौरान पीड़ित पक्ष के लोग और ग्रामीण मौजूद रहे।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक 14 मई को मेहतरू साहू (40) की संदिग्ध मौत हो गई, जिसके बाद रिश्तेदारों ने शव दफना दिया था। इस बीच शराब पीने से एक ग्रामीण की तबीयत बिगड़ गई। उसे अस्पताल ले जाया गया। इलाज के बाद उसकी तबीयत ठीक हो गई।

इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण कसडोल थाने पहुंचे थे। उन्होंने लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया कि फरवरी से लेकर 14 मई तक गांव के रामसाय जायसवाल ने शराब में जहर मिलाकर कई लोगों को पिलाया था। इसके बाद एक-एक कर 8 लोगों की मौत हो गई।

सैंपल जांच के लिए भेजे गए

इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस-प्रशासन की टीम शनिवार को महेतरू की कब्र पर पहुंची। इसके बाद मशीन की मदद से कब्र की खुदाई कर शव को बाहर निकाला गया और सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजा गया।

normal text quote 1781411929

इन लोगों की हुई मौत

ग्रामीणों के मुताबिक मृतकों में बद्री पटेल, बुटालु साहू, छत्तूराम साहू, बुदलू जायसवाल, विनोद साहू, गजानन मांझी, चैतु साहू और महेतरू साहू शामिल हैं। महेतरू को छोड़ बाकियों की उम्र 40 से 50 साल के बीच थी।

वहीं, इस मामले में ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस बोली- हर पहलू की हो रही जांच

एसडीओपी कसडोल कौशल किशोर वासनिक ने बताया कि मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मौतों के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

……………….

क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

भतीजों ने चाचा-चाची को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला: मनमुटाव और झगड़े के बाद डबल मर्डर, शव बोरे में भरकर श्मशान में दफनाए

गरियाबंद में पति-पत्नी की हत्या, श्मशान घाट में दफन मिले शव।

गरियाबंद में पति-पत्नी की हत्या, श्मशान घाट में दफन मिले शव।

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में परिवार में मनमुटाव में 2 लोगों का मर्डर हुआ है। भाई भतीजों ने मिलकर अपने ही चाचा-चाची को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। जांच में सामने आया है कि भाइयों का आपस में जमता नहीं था। आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता था। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

केशकाल कॉलेज में परीक्षा के बीच आग:प्राचार्य कक्ष में शॉर्ट सर्किट से हादसा, कोई जनहानि नहीं हुई

June 14, 2026

धमतरी में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर:डेयरी संचालक ने कार्रवाई के दौरान जहर खाकर की आत्महत्या की कोशिश की, अस्पताल में भर्ती

June 14, 2026

छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा आचार्य पदारोहण महोत्सव:16 से 18 जून तक इंडोर स्टेडियम में जुटेंगे हजारों श्रद्धालु, 71 साल बाद मिलेगी आचार्य की पदवी

June 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073987
Views Today : 1235
Views Last 7 days : 2808
Views Last 30 days : 7473
Total views : 99272
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.